मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रमुंबई- घाटकोपर: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन द्वारा श्रद्धेय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दादी रतनमोहिनी...

मुंबई- घाटकोपर: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन द्वारा श्रद्धेय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दादी रतनमोहिनी जी की पुण्य स्मृति में 13वे दिन श्रद्धांजलि कार्यक्रम

मुंबई-घाटकोपर,महाराष्ट्र: हार्दिक सम्मान और गहन श्रद्धा भाव के साथ, ब्रह्माकुमारीज़, योग भवन, घाटकोपर (मुंबई) द्वारा  परम श्रद्धेय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दादी रतनमोहिनी जी की पुण्य स्मृति में 13वे दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह सभा दादी जी के आध्यात्मिक सेवाओं, दिव्य नेतृत्व एवं विश्व शांति हेतु समर्पित जीवन को स्मरण करते हुए आत्मिक अनुभूतियों, हृदयस्पर्शी श्रद्धांजलियों और शांति से योगयुक्त वातावरण से परिपूर्ण रही।

इस अवसर परब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन प्रभारी – राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी, राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज – आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, लोकप्रिय स्तंभ लेखक एवं ब्रह्माकुमारीज़ के मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक, ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया – घाटकोपर सबज़ोन की सह-प्रभारी, तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिकाएँ बीके नीलीमा (विक्रोली) एवं बीके सरला (चेंबूर) ने दादी रतनमोहिनी जी के साथ अपने संस्मरण व दिव्य अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में प्यारे बाबा एवं दादी जी को विशेष भोग स्वीकार कराया गया। लगभग 800 भाई-बहनों ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया और दादी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments