मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।अलीराजपुर: जिला पुलिस अधिकारियों के मध्य तनाव मुक्त कार्यशाला का आयोजन

अलीराजपुर: जिला पुलिस अधिकारियों के मध्य तनाव मुक्त कार्यशाला का आयोजन

अलीराजपुर,मध्य प्रदेश। आज मानव अपनी सच्ची खुशी को खोता जा रहा है हल्का रहना, तनाव मुक्त रहना , चिंता से मुक्त रहना, जीवन का एंजॉय करना सब कुछ भुल ने के कारण मानव मन कमजोर तनाव ग्रस्त होने के कारण अनेक शारीरिक रोग मानसिक रोगों का शिकार होता जा रहा है।

वर्तमान समय भागदौड़ की जिंदगी में मानव अपनी आंतरिक शक्तियों को भूलता जा रहा है जिसके कारण अनेक मानसिक रोग पैदा होते जा रहे हैं। आज के मानव को स्वयं की पहचान नहीं होने के कारण अनेक मानसिक, शारीरिक विकृतियों जन्म लेती जा रही है ।आज पूरा विश्व में चिंता, भय ,तनाव ,आत्महत्या अनिद्रा के रोग बढ़ते जा रहे हैं ।इसके कारण अनेक दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। मन का प्रभाव तन पर पड़ता है। आज हम देखते हैं शारीरिक रोगों का इलाज दिन प्रतिदिन करने के बावजूद भी रोग बढ़ रहे हैं क्योंकि मन अनेक नकारात्मक विचार पैदा करता रहता है।यह विचारइंदौर से पधारे जीवन जीने कि कला के विशेषज्ञ ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने अलीराजपुर जिले के सभी पुलिस अधिकारी के लिए जिला  पुलिस परेड ग्राउंड पर तनाव मुक्त जीवन कार्यशाला में संबोधित करते हुए बताया ।इस विषय पर अपने संबोधन में बताया मेडिटेशन में मन हमारा  सत्य परमात्मा से जुट जाता है तो परमात्मा से हमें शांति, खुशी, प्रेम ,आनंद की वाइब्रेशंस आत्मा को प्राप्त होते हैं वह तरंगे मन को शक्तिशाली बनाती है और मन शरीर के अंगों को शक्तिशाली बनाता है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी माधुरी बहन ने कार्यक्रम केआरंभ में पहलगाम में जिन आत्माओं ने शरीर का त्याग किया उनको श्रद्धांजलि दी गई।संस्था का परिचय दिया और बताया कि राजयोग से ही हर बीमारियों का समस्याओं का समाधान मिलता है। राजयोग अपनी स्वयं की चेतना को परमात्मा पिता से जोड़ना इसे ही हम शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं । कार्यक्रम के अंत में पुलिस उप अधीक्षक नीरज नामदेव जी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अगर हम सदा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हम अपनी अवचेतन मन को बार-बार यह कमान दें कि मैं स्वस्थ हूं मैं निरोगी हूं तो अवश्य ही हम संपूर्ण रीति से स्वस्थ हो सकते हैं। विचारों में बहुत बड़ा जादू है जितना हम सकारात्मक संकल्प करेंगे शारीरिक मानसिक रोगों से निश्चित फायदा मिलेगा।कार्यक्रम में विभाग के कई अधिकारी ने लाभ लिय। कार्यक्रम में  रिजर्व पुलिस इंस्पेक्टर विनोद रंधावा जी व जिले के सभी थाना अधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments