मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।रीवा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती...

रीवा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती जी का सम्मान व सत्कार किया गया

जगतगुरु स्वामी शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती को ईश्वरी ज्ञान और परमात्मा संदेश बीके निर्मला दीदी जी के द्वारा रीवा में पधारने पर दिया गया।

रीवा, मध्यप्रदेश: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान रीवा के द्वारा प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती जी का सम्मान व सत्कार बड़े ही गरिमामय तरीके से किया गया। इस अवसर पर प्रयाग पीठाधीश्वर ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के विषय में बड़े ही रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछ कर परमात्मा का संदेश प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी ओंकार आनंद सरस्वती जी ने अपने माउंट आबू के भ्रमण का भी जिक्र किया साथ ही ब्रह्मा कुमारी संस्थान से जुड़े अपने अनुभवों को व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान मानवता को जागृत करने के लिए बहुत ही पुनीत कार्य कर रही है। सभी को इस मुहिम में सहभागी बनना चाहिए। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधि मंडल में बीके प्रकाश बीके आरती बहन एवं बीके अंशिका उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रयाग पीठाधीश्वर जी को माउंट आबू पुनः पधारने का आमंत्रण भी संस्था की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी के द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रज्ञा पीठाधीश्वर के साथ उनके शिष्य श्री उमेशानंद जी,प्रवीण पाठक जी, श्री दिवाकर द्विवेदी जी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments