मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशमनकापुर: नशा मुक्त भारत अभियान

मनकापुर: नशा मुक्त भारत अभियान

मनकापुर,उत्तर प्रदेश : ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र द्वारा मनकापुर तहसील में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दो जागरूकता व ध्यान सत्र आयोजित किए गए। 

पहला कार्यक्रम सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक RP इंटर कॉलेज में हुआ, जिसमें कुल 256 प्रतिभागियों (240 बच्चे, 14 पुरुष व 2 वरिष्ठ नागरिक) ने भाग लिया। छात्रों को नशे के विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी गई और नशे से बचने के उपायों के साथ ध्यान व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई। सभी ने जीवनभर नशामुक्त रहने का संकल्प लिया।

दूसरा कार्यक्रम 10:00 से 10:30 बजे तक ग्राम राजगढ़ के ओपन ग्राउंड में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 145 लोग (25 बच्चे, 20 युवा, 56 पुरुष, 24 महिलाएं व 20 वरिष्ठ नागरिक) उपस्थित रहे। इस सत्र में भी प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए ध्यान व सकारात्मक जीवनशैली की भूमिका को समझाया गया तथा सभी ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments