कर्नलगंज, उत्तर प्रदेश: ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 2200 लोगों (बच्चे: 500, युवा: 500, पुरुष: 500, महिलाएं: 500, वरिष्ठ नागरिक: 200) ने भाग लिया। इस रैली के माध्यम से सभी के साथ संवाद स्थापित करते हुए नशे से होने वाले मानसिक, शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक और नैतिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि नशे का मूल कारण व्यक्ति के भीतर बढ़ती मानसिक विकृति या तनाव है, जिसका प्रभावी समाधान केवल आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा ही संभव है। यदि प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आत्मिक शक्तियों और जीवन की वास्तविक उपयोगिता का बोध करा दिया जाए, तो वह न केवल स्वयं को संभाल सकता है, बल्कि समाज को संगठित कर भारत की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।









