मुख पृष्ठपर्यावरणछतरपुर: खेल विभाग के युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

छतरपुर: खेल विभाग के युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 60 से अधिक खिलाड़ियों व खेल अधिकारियों ने किया आध्यात्मिक संग्रहालय का अवलोकन

उज्जैन संभाग के सभी जिलों से सामिल हुए खेल अधिकारी व खिलाड़ी

छतरपुर,मध्य प्रदेश। म.प्र. शासन खेल विभाग कि ‘माँ तुझे प्रणाम‘ योजना अंतर्गत चयनित युवाओं का दल प्रदेश के एतिहासिक स्थानों का भ्रमण करते हुए छतरपुर पहुँचा। इस दौरान स्थानीय ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा उक्त युवाओं के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों ने लगभग 60 युवा खिलाड़ियों व खेल अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षर का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था सतत् प्रयासरत् है। ब्रह्माकुमारीज़ आर.ई.आर.एफ. के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर हर वर्ष अनेकों जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, इसी श्रंखला में मंगलवार, 3 जुन को छतरपुर के किशोर सागर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्र पर उज्जैन संभाग के सभी जिलों से युवा खिलाड़ी व खेल अधिकारी पधारे।सर्व प्रथम बीके कमला बहन ने सभी आगंतुकों को यहाँ निर्मित आध्यात्मिक संग्रहालय का अवलोकन कराया तत्पश्चात् सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके शैलजा बहन ने उक्त दल को संबोधित कर खेल में मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए मेडिटेशन का महत्व बताते हुए संस्थान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया के संस्थान 20 प्रभागों के माध्यम से समाज के हर वर्ग कि आध्यात्मिक उन्नति के लिए कार्यरत हैं।

बीके रीना बहन ने दल को पर्यावरण का महत्व बताते हुए पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक सदस्य को कम से कम पाँच पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में मंदसौर जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा, रतलाम ब्लॉक समन्वयक दुर्गा शंकर गोयल, उज्जैन ब्लॉक समन्वयक नंदकिशोर धाकड़, नीमच ब्लॉक समन्वयक प्रकाश राठौर, मंदसौर ब्लॉक समन्वयक गोपाल धनगर, छतरपुर मलखंभ कोच सुरेश निगम, छतरपुर ब्लॉक समन्वयक धीरज चौबे सहित उज्जैन संभाग के लगभग 60 चयनित युवा सम्मिलित हुए। पूरा दल ब्रह्माकुमारीज़ पावन धाम का भ्रमण कर एक नई ऊर्जा से भर गया व सभी ने ब्रह्माकुमारी परिवार के प्रति आभार प्रकट किया व सभी को आश्रम की ओर से आध्यात्मिक साहित्य भी भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments