मुंबई, घाटकोपर,महाराष्ट्र: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, द्वारा विभिन्न प्रमुख सरकारी सार्वजनिक विभागों एवं संस्थाओं के सहयोग से तंबाकू के दुष्प्रभावों, निवारण के उपायों एवं तंबाकू-मुक्त जीवन के लिए राजयोग मेडिटेशन की परिवर्तनकारी भूमिका को लेकर जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किये गए |
1) प्रहार एकेडमी के प्रशिक्षणार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम
ब्रह्माकुमारीज़ पीस पार्क में, पुलिस भर्ती प्रशिक्षण संस्थान “प्रहार एकेडमी” के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
डॉ. वसंत भानुशाली – चिकित्सक, ने व्यसनों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और सामाजिक संबंधों पर इसके प्रभाव को रेखांकित किया तथा सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया, अतिरिक्त इनचार्ज – ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबजोन, ने प्रशिक्षणार्थियों को आत्मा और परमात्मा के आध्यात्मिक ज्ञान से परिचित कराया और अपने कार्य में सत्यता, ईमानदारी एवं उच्च जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मेडिटेशन सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों ने आत्म-जागरूकता और आंतरिक शांति की गहरी अनुभूति की।
2) घाटकोपर रेल्वे स्टेशन पर जनजागृति अभियान
घाटकोपर रेल्वे स्टेशन, जो मध्य मुंबई का एक अत्यंत व्यस्त स्टेशन है, यहाँ पर यात्रियों को लक्ष्य करके एक व्यापक जनजागृति अभियान चलाया गया।
तंबाकू के दुष्परिणामों को दर्शाने वाली जानकारीपूर्ण प्रदर्शनी लगाई गई। ब्रह्माकुमारीज भाई बहनों ने यात्रियों से संवाद कर, उनके प्रश्नों का समाधान किया और तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य खतरों पर आधारित साहित्य वितरित किया। यह अभियान 200 से अधिक लोगों तक पहुँचा, जिनमें युवा वर्ग एवं श्रमिक विशेष रूप से शामिल थे।
3) विक्रोली ट्रैफिक पुलिस विभाग में विशेष सत्र
डॉ. वसंत भानुशाली – चिकित्सक ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के लिए एक विशेष सत्र में तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी, विशेष रूप से सतर्कता और श्वसन क्षमता – जो इन अधिकारियों के कार्य में महत्वपूर्ण है; इनपर तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम से सभी को अवगत कराया BK हर्षा – वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका, ने राजयोग ध्यान को तनाव प्रबंधन, मानसिक स्पष्टता और आत्म-नियंत्रण में एक प्रभावी साधन के रूप में प्रस्तुत किया। लगभग 30 अधिकारियों ने इस सत्र में भाग लिया और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में अपनाने की रुचि व्यक्त की।
4) बृहन्मुंबई महानगरपालिका के कचरा प्रबंधन विभाग के लिए जागरूकता सत्र
इस सत्र में तंबाकू सेवन से संबंधित समस्याओं एवं कार्यस्थल पर उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही एक सामूहिक राजयोग मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने आंतरिक शांति एवं आत्म-अनुशासन का गहन अनुभव किया। लगभग 60 कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इस जागरूकता को आध्यात्मिक साधना से जोड़ने की व्यावहारिक एवं प्रभावी पद्धति की सराहना की। सत्र के अंत में सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू एवं अन्य नशा-जनित पदार्थों से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली |
5) विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ पीस पार्क में एक और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। डॉ. माधुरी काले – चिकित्सक, ने तंबाकू के दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों पर जानकारीपूर्ण सत्र लिया।
बीके विष्णुप्रिया – अतिरिक्त इनचार्ज – ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबजोन , ने आत्मा और परमात्मा के ज्ञान को साझा किया तथा सभी को शांति और शक्ति का अनुभव कराने के लिए राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया।
ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर के इन सामाजिक जनजागृति कार्यक्रमों द्वारा, 400 से अधिक लोगों पर सकारात्मक प्रभाव रहा |इसमें न केवल तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाई गयी , बल्कि राजयोग ध्यान को एक व्यावहारिक और सशक्त मार्ग के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो स्थायी परिवर्तन की ओर सक्रिय करता है | यह अभियान जागरूकता, आत्म-अनुशासन और आंतरिक शक्ति की नींव पर एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण रहा |





