इंदौर-गंगोत्री विहार,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य एंजल्स समर कैंप का समापन समारोह 1 जून रविवार को उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसकी शुरुआत 26 को हुई थी, इस 7 दिवसीय कैंप में बच्चों को आत्म-परिचय, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों, ध्यान की कला व जीवन कौशलों की शिक्षा दी गई।
समापन सत्र में बच्चों ने सीखे हुए मूल्यों को नाटक, गीत, नृत्य व भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर अभिभावकगण भावविभोर हो उठे। सीमा दीदी, ललिता दीदी व प्रतिमा दीदी ने बच्चों को शुभाशीष देते हुए कहा कि यह संस्कार भविष्य में उन्हें श्रेष्ठ नागरिक बनाएंगे।
कार्यक्रम में सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए। कैंप के दौरान बच्चों में आए सकारात्मक परिवर्तन ने सभी को गहराई से प्रभावित किया। आयोजकों ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे और शिविर आयोजित करने की घोषणा की।




