मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।इंदौर-प्रेमनगर: ब्रह्माकुमारी द्वारा फादर्स डे के शुभ अवसर पर एक भव्य, भावनात्मक...

इंदौर-प्रेमनगर: ब्रह्माकुमारी द्वारा फादर्स डे के शुभ अवसर पर एक भव्य, भावनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इंदौर-प्रेमनगर, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अनुभूति भवन द्वारा फादर्स डे के शुभ अवसर पर एक भव्य, भावनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष आध्यात्मिक योग सत्र के साथ की गई, जिसमें हाल ही में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुई समस्त आत्माओं की शांति के लिए सभी ने एक घंटे का मौन एवं गहन योग किया। यह क्षण भावुकता से भरा हुआ था और सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की।

मुख्य अतिथि: भ्राता श्यामलाल राजदेव (पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी), भ्राता अनिल गुप्ता (थाना प्रभारी, जूनी इंदौर पुलिस स्टेशन),भ्राता नरेश फुंदवानी (समाजसेवी, भाजपा कार्यकर्ता),भ्राता मनोहरलाल हिंदुजा (व्यवसायी),भ्राता महेन्द्रपाल सलूजा (समाजसेवी), भ्राता मनोहर मोटवानी (अध्यक्ष, लाडकाणा सिंधु परिसर),भ्राता घनश्याम मालानी (उपाध्यक्ष, लाडकाणा सिंधु परिसर)
संस्था से विशेष उपस्थिति: बी.के. शशि दीदी जी (प्रभारी, इंदौर प्रेमनगर यूनिट), बी.के. यशवनी बहन (प्रभारी, इंदौर बीजलपुर), बी.के. शारदा बहन (प्रभारी, इंदौर बैराठी कॉलोनी)
सभी सम्माननीय अतिथियों एवं उपस्थित पिताओं का पारंपरिक रूप से तिलक, माला, श्रीफल एवं पट्टे से स्वागत किया गया तथा सभी को स्मृति स्वरूप उपहार बैग भी प्रदान किए गए।
विशेष आकर्षण बनी नन्हीं बालिका कु. दिगांगना बगोरा (उम्र: 5 वर्ष) एवं कु. प्रियल आहूजा (उम्र: 2.5 वर्ष), जिन्होंने मंच पर आकर अतिथियों का स्नेहिल स्वागत किया।
भ्राता दीपक हरियानी ने अपनी सुंदर कविता के माध्यम से पिता के महत्व को दर्शाया। वहीं भ्राता किशोर सलूजा एवं बहन कोमल ने भावपूर्ण संगीत प्रस्तुति द्वारा पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments