मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसचंदला: 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किया गया कार्यक्रम

चंदला: 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किया गया कार्यक्रम

चंदला, मध्य प्रदेश : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय उप सेवा केंद्र चंदला में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किया गया कार्यक्रम।
योग का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए बी के भारती दीदी के कहा कि आज हम सभी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के किए एकत्रित हुए हैं!इससे वर्ष विश्व में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बनाया जा रहा हैं यह दिन लोगों के बीच योग का महत्व और लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। योग करने से हम तनाव मुक्त रहते है और योग हमें मानसिक शांति प्रदान करता हैं। योग की सहायता से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखा जाता है। प्रति दिन योग करने ने हमारा शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रहता हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम है योगा फांर वन अर्थ, वन हेल्थ अर्थात खुद के साथ -साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना जिस तरह पृथ्वी एक हैं ठीक उसी प्रकार हमारा स्वास्थ्य भी एक ही है जिसे हमे दुरुस्त रखने की आवश्यकता हैं। इसलिए हम सभी को यह संकल्प लेना हैं की हम सभी स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपने जीवन में अपनाऐगे और स्वस्थ जीवन जीएंगे! इस कार्यक्रम मैं (स्वास्थ्य विभाग) से एमपी डब्ल्यू सहदेव सिंह ( एमपी डब्ल्यू) भगवत जी (गहोई समाज अध्यक्ष) शत्रुघ्न गुप्ता जी भारी संख्यां मैं शहर के भाई-बहन उपस्थिति रहें।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments