मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसग्वालियर: ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ज़िला स्तरीय सामूहिक योग अभ्यास में...

ग्वालियर: ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ज़िला स्तरीय सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के भाई बहनें हुए शामिल

ग्वालियर-लश्कर,मध्य प्रदेश : ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ज़िला स्तरीय सामूहिक योग अभ्यास का कार्यक्रम ज़िला प्रशासन, नगर निगम एवं योग आयोग द्वारा आयोजित किया गया | यह कार्यक्रम एतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर स्तिथ राजा मानसिंह महल परिसर के पास हुआ | जिसमें शहर के योग से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठन, शैक्षाणिक संस्थान, NCC के छात्र सहित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के भाई- बहनें शामिल हुए |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश शासन के मंत्री माननीय श्री नारायण सिंह कुशवाह, ग्वालियर सांसद माननीय श्री भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर कलेक्टर श्रीमति रुचिका सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धरमवीर यादव, नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय, ज़िला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुवर सिंह, उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, सीईओ विवेक कुमार, सूचना आयुक्त उमाशंकर पचौरी, योग प्रभारी दिनेश चाकणकर आदि उपस्थित थे |

इस अवसर पर सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज संस्थान से बी.के. ज्योति बहन, बी.के. प्रहलाद भाई, बी.के. पवन सहित संस्थान के लगभग 100 भाई बहनें उपस्थित थे | 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments