मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसपुणे -पिंपरी: अंतरष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम

पुणे -पिंपरी: अंतरष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम

पुणे -पिंपरी, महाराष्ट्र। विधानसभा के फुगेवाड़ी, दापोडी, बोपखेल मंडल की ओर से प्रभाग क्रमांक 21 पिंपरी में योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष शत्रुघ्न उर्फ बापू काटे उपस्थित रहे और सभी को शुभकामनाएं दीं।
प्रबोधनकार शारदा मुंडे, ब्रह्माकुमारी संस्था की कमलेश माताजी और सुरेखा दीदी ने उपस्थित लोगों को योग के बारे में मार्गदर्शन दिया। मंडल अध्यक्ष अनीता वाळुंजकर ने सभी का स्वागत किया।
ब्रह्माकुमारी पिंपरी सेवा केंद्र की संचालिका सुरेखा दीदी, योगा टीचर कमलेश सेठी, ब्रह्माकुमारी आनंदी दीदी, ब्रह्माकुमारी विद्या बहन और ब्रह्माकुमारी शिल्पा बहन, वरिष्ठ नागरिक संघ के दत्तात्रय नाणेकर, मुले सर, योग शिक्षक प्रकाश कुदळे, गणेश ढाकणे, भटके विमुक्त आघाडी के अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश वाळुंजकर, प्रभाग अध्यक्ष जयेश चौधरी, नितीन अमृतकर, कार्यकारिणी सदस्य विलास घरटे, गोपाल मंडल, प्रसिद्धि प्रमुख लहू शिंदे, छायाताई कुदळे आदि सभी ने कार्यक्रम के संयोजन में भाग लिया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन गणेश ढाकणे ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments