मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।चंदला : प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविध्यालय में रक्षा-बंधन का कार्यक्रम बड़ी...

चंदला : प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविध्यालय में रक्षा-बंधन का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

चंदला , मध्य प्रदेश। क्षेत्रीय संचालिका आदरणीय शैलजा बहन जी ने रक्षाबंधन आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि भाई बहन के परम पवित्र , अटूट स्नेह प्यार के महापर्व रेशम की डोर से बंधा यह प्यारा बंधन भाई बहन के निश्छल प्रेम का प्रतीक है। दुनिया में भाई -बहन का रिश्ता सबसे पवित्र और अनौखा होता है। पवित्रता ही सुख-शांति की जननी हैं! यह पावन पर्व हमें संदेश देता है कि इंसान को सबसे ज्यादा अपने आपको व्यसन-विकारों,बुराइयों, नकारात्मक विचारों, भावनाओं से खुद की रक्षा करने की जरूरत है। आंतरिक मनोविकारों से जिसने अपनी रक्षा करना सीख लिया उसने जीवन का तरीका सीख लिया। परमात्मा प्रेम और पवित्रता का सागर है। हमारा उनसे एक बहुत ही सुंदर और आत्मिक रिश्ता है! वह हमें एक रक्षा सूत्र बांधते हैं। ताकि हम हमेशा उनके साथ एक प्रेम के रिश्ते में जुड़ें रहें और जीवन के हर क्षेत्र में उनकी दी हुई ज्ञान की राह पर चले!बदले में वह हमे जीवन की हर परिस्थिति में सुरक्षा देते है।
छतरपुर से आईं हुई कमला दीदी ने सभी को मेडीटेशन कराया ,चंदला उप सेवा केंद्र प्रभारी बी . के . भारती दीदी ने सभी का स्वागत और धन्यवाद किया। कृतिका बहन ने अपने नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम में लगाए चार चांद। इस सुअवसर पर भारी संख्या में भाई बहन उपस्थित रहें! मुख्य रूप से कन्या हाई सेकंडरी स्कूल प्रिंसिपल महेश त्रिवेदी जी, डां. रविन्द्र सिंह ब्याता, बजाज एजेंसी के डायरेक्टर राकेश सोनी जी, गहोई समाज अध्यक्ष शत्रुध्न गुप्ता जी, अग्रवाल समाज की महिला मंडल अध्यक्ष सोनू अग्रवाल जी, सी.एम.राइज स्कूल से प्राचार्य अखिलेंद्र सिंह खिलावन प्रजापति पत्रकार भाई उपस्थिति रहें।अंत में ईश्वरीय प्रसाद दे कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments