हुबली,कर्नाटक: ब्रह्माकुमारीज के हुबली स्थित श्रीमद भगवद गिता के विश्व के सबसे बडे आर्ट गॅलरी को इंडिया स्टार वर्ल्ड रेकॅार्ड मे शामिल किया गया है।
यह मेगा आर्ट गैलरी कम योग प्रशिक्षण केंद्र, श्रीमद भगवद गिता पर आधारित आध्यात्मिक ज्ञान और योग के आधार पर स्थापित है। यह आर्ट गैलरी चार भागों में विभाजित है : ज्ञानलोक, ध्यानलोक, दिव्यलोक और देवलोक। इसमें भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का इतिहास दर्शाया गया है। इस आर्ट गैलरी में कुल 114 ज्ञान मंडप हैं। इन आध्यात्मिक स्टॉल्स में चल-चित्र मॉडल्स, ट्रांसलाइट्स, उभरी हुई कलाकृतियां, कटआउट्स, पेंटिंग्स, इलेक्ट्रॉनिक तकनीकें, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था आदि शामिल हैं।
इस आर्ट गैलरी का उद्देश्य दुनिया से जाति, पंथ, रंग, धर्म के भेदभाव और अंधविश्वास को समाप्त करना है। यह एक ही विश्व-ईश्वर, एक ही विश्व-परिवार का संदेश दुनिया के नागरिकों को देती है।
इस आर्ट गैलरी का ज्ञान व्यक्ति और समाज की सभी समस्याओं का समाधान करेगा। यह आध्यात्मिक आर्ट गैलरी दुनिया की सबसे बड़ी है। यह आर्ट गैलरी प्राचीन भारतीय संस्कृति, विरासत और सभ्यता को ‘विश्वगुरु’ के रूप में सिद्ध करेगी।
इंडिया स्टार वर्ल्ड रेकॅार्ड के नॅशनल ॲडज्यूडीकेटर बी के डॅा दीपक हरके ने वर्ल्ड रेकॅार्ड का सर्टिफिकेट बी के डॅा बसवराज राजऋषि को भेट किया।





















