मुख पृष्ठWingsMedical Wingछतरपुर: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा शासकीय संदीपनी मॉडल उ.मा.विद्यालय में आयोजित नशा मुक्त भारत...

छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा शासकीय संदीपनी मॉडल उ.मा.विद्यालय में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम 

अपनी तकदीर की लकीरों को गुटखा तंबाकू मलकर मिटाने का प्रयास मत करो – ब्रह्माकुमारीज़ 

आप बच्चों को भावी भविष्य का सभ्य नागरिक बनना है तो नशे को ना कहो – बीके कल्पना

छतरपुर,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा शासकीय संदीपनी मॉडल उ. मा.विद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से बचाने एवं सकारात्मक जीवन शैली के लिए प्रेरित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस कार्यक्रम में विश्वनाथ सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रमा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस घर में कोई नशा करता है उसे घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है स्वास्थ्य कमजोर होता है बीमारियां बढ़ जाती हैं तो हमारी आर्थिक, शारीरिक और मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है टेंशन बढ़ जाती है। नशा हमारे जीवन को बर्बाद कर देता है।

इस अवसर पर बीके कल्पना ने कहा एक सभ्य समाज में रहने वाला सभ्य नागरिक कभी कोई भी नशा नहीं करेगा और आप सभी भावी भविष्य के नागरिक हैं और  आपके हाथों में केवल आपकी नहीं सारे विश्व की तकदीर है, इसलिए भारत की तकदीर आपके हाथ में है उस तकदीर की लकीरों को तंबाकू या गुटका मलने में ना मिटाओ। इसलिए सोचो समझो बचो नशे से जीवन जियो बड़े मजे से।

यह कार्यक्रम स्कूल प्राचार्य जीपी अग्रवाल सहित सभी शिक्षको की उपस्थिति में किया गया जिसमें 350 बच्चों ने भाग लिया। बीके पंकज द्वारा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रांगण में वृक्षमित्र राजेश अग्रवाल एवं ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से बीके रामेश्वर भाई, सत्यज्ञान भाई सहित सभी शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments