काठमाण्डू ,नेपाल : ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र काठमाण्डू, नेपाल के द्वारा जर्मन होम्स गठ्ठाघर भक्तपुर के विशाल हल में इस वर्ष Canopy Theme “Spiritual Awakening for World Renewal” (आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण) का एक भव्य और शानदार राष्ट्रिय शुभारम्भ (National Launching) समारोह उद्घाटन सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि नेपाल की राष्ट्रिय सभा (National Assembly) के अध्यक्ष (Chairperson) सम्माननीय नारायण प्रसाद दाहाल जी अपने उद्घाटन सम्बोधन में कहा कि, हालांकि विज्ञान और प्रविधि ने मानव समाजको अत्यधिक सुख सुविधा के साधन दिये है तथापी मानव जीवन में नये नये शारीरीक और मानसिक रोग की वृद्धि होती जा रही है, समाज से नैतिक, चारित्रिक और मानवीय मूल्य समाप्त होते जा रहे है। ऐसी विकट घडी में ब्रह्माकुमारी संस्था आध्यात्मिक चिन्तन राजयोग ध्यान के माध्यम से सुन्दर, सभ्य और हिंसा मुक्त समाज के निर्माण का अहम् कार्य कर रही है, पुरातन मूल्यों को स्थापन कर स्वस्थ जीवन शैली जीने का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

ब्रह्माकुमारी Head Quarter आबूराज शान्तिवन से पधारी हुई विदुषी ब्रह्माकुमारी उषा दिदी जी ने आध्यात्मिक सत्य ज्ञान द्वारा व्यक्ति के सोच में, बोल में, कर्म और व्यवहार में जागृति लानी है जिससे व्यक्ति संकल्प बोल और कर्म में संयमशील बन जाता है और कदाचित किसी को दुःख नही देता है। मनुष्य संस्कारों से स्थिर बन जाता है। व्यक्ति यह परिवर्तन विश्व का नव निर्माण करने में कामयाब होता है बताया।
समारोह विशिष्ट अतिथि माननीय सांसद (MP) रूकेश रञ्जित ने कहा कि ध्यान योग के द्वारा आरोग्य (Wellness) जीवन बनाया जा सकता इस कार्य में ब्रह्माकुमारीज का राजयोग ध्यान लाभकारी बन सकता है और यह अभियान देश भर चलाया जावे अपनी शुभ कामना व्यक्त की। अपने अध्यक्षीय आशिष वचन देते हुये राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी राज दिदी ने कहा मानव आत्म जागृति और परमात्मा जागृति और राजयोग ध्यान के निरन्तर अभ्यास से अपने संस्कारों का शुद्धिकरण कर देव आत्मा बन सकता है और नई दुनिया का निर्माण कर सकता है। समारोह में वि.के. रामसिंह, वि.के. तिलक, वि.के. कुसुम, वि.के. किशोर और वि.के. मेनुका ने अपनी अपनी शुभकामनाए व्यक्त किया था। उद्घाटन समारोह से पूर्व 1 घण्टे तक सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया करीब 2000 लोगों के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
Canopy Theme के Launching के 1 दिन पहले काठमाण्डू के सभी केन्द्रों के प्रवृत्ति में रहकर नियमित ज्ञान योग का अभ्यास करने वाले धारणमूर्त भाई बहनों करीब 550 भाई बहनों सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में इनके परिवारजनों को भी बाबा सन्देश देने अवसर मिला और साथ साथ करीब 4,000 भाई बहनों को योग भट्टी भी कराई गई। उसि तरह 14 तारिख को नगरकोट ज्ञान सरोवर एकेडेमी परिसर में समर्पित टिसर्च बहने और समर्पित भाईयो का भी भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। आदरणीय उषा दिदी जी ने सभी भाई बहनों को गहन अनुभूति कराकर उद्वेलित किया और योग में आगे बढाया का भी अभ्यास कराया गया साथ ही छोटी छोटी बच्चों ने नृत्य नृत्य भी प्रस्तुत किये। 200 समर्पित टिसर्च बहने और समर्पित भाईयो का सम्मान किया गया।
इसी प्रकार काठमाण्डू के बाहर सब-जोन नारायणगढ, हेटौडा, वीरगंज, जनकपुर, राजविराज और विराटनगर में भी इस वर्ष के canopy theme का धुमधाम से शुभारम्भ (Launching) किया गया।













