लातूर,महाराष्ट्र: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित ” विश्व बंधुत्व दिवस” के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका, परम आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ .” दादी प्रकाशमणि जी के 18 वीं स्मृति दिवस ” पर चार दिवसीय (२२ से २५ ) विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र केंद्र लातूर की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नंदा दीदी के मार्गदर्शन में लातूर शहर के कई कॉलेजेस और औसा , मुरुड सेवाकेंद्रों पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 300 रक्त दाताओ ने रक्तदान किया।
इस विशाल रक्तदान शिविर के कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की और शुभ आशीर्वाद एवं प्रेरणा दि इस दौरान लातूर के ( M.P ) डॉ . शिवराज काळगे जी ने इस रक्तदान शिविर के लिये अपनी शुभ प्रेरणा दि और रक्तदान का महत्व बताते सभी को रक्तदान के लिये प्रोत्साहन दिया |
लातूर ग्रामीण तालुका के विधायक ( M.L.A ) रमेशप्पा कराड जी ने ब्रह्माकुमारीज के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी सिर्फ ब्लड डोनेशन कैंप ही नहीं,किंतु हर वर्ग के लोगो के लिये कार्यक्रम का आयोजन करते है ।
इसी कार्यक्रम के दौरान लातूर जिला के पुलिस अधीक्षक ( S . P )अमोल तांबे जी ने भी अपने वक्तव्य में काही कि मैंने ब्रह्माकुमारी के कार्य नजदीक से देखे है | ब्रह्मकुमारीज शांति के साथ साथ भाईचारा और प्रेम कि भी शिक्षा देते है | मुझे जब भी यहा आने का अवसर मिलता है मुझे अत्यंत हर्ष होता है |
औसा तालुका के विधायक ( M.L.A) अभिमन्यू जी पवार ने भी ब्रह्माकुमारीज के कार्यो को सराहा और उन्होने काही कि रक्तदान जैसा महा पुण्य का काम कर रहे हैं | जब मुझे आपके किसी कार्यक्रम में आने का मौका मिलता मुझे शांती का अनुभव होता है |
लातूर शहर कि भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ .अर्चनाताई पाटील जी ने भी कहा की ये जो रक्त हम देते है वो तीन लोगों के काम आता है | रक्तदान ही महादान है | हमें हर ३ माह में एक बार तो करना चाहिए | और उन्होने रक्तदान का महत्व बताया और उसे होणे वाले फायदों के बारे में भी समझाया |
सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नंदा दीदी ने बताया कि 22 से 25 अगस्त के दौरान भारत और नेपाल के विभिन्न सेवा केंद्र इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं | और दीदी बताया कि रक्तदान महादान है और मानवता की सेवा ही सबसे बडी सेवा है । रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद को जीवन देता है बल्कि समाज में सहयोग और भाईचारे की भावना को भी सशक्त करता है। और नंदा दीदी ने कहा कि प्रकाशमणि दादी जी ने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को सच्चाई सेवा और विश्व बंधुत्व के मार्ग पर प्रेरित कर रही हैं। अंत में उन्होने कहा कि ये कार्यक्रम लातूर के लगभग १४ स्थानो पर आयोजित किया गया | और इसमें लातूर सेवाकेंद्र कि उपसंचालिका पुन्या दीदी ने अब तक २५ बार रक्तदान किया और इस बार भी रक्तदान करके अनेक आत्माओ प्रेरणा दि और आवाहन किया | इस दौरान हजारो लोगो तक ईश्वरीय संदेश पहुंचा |
इस अवसर पर आम जन से लेकर शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने ब्लड डोनेट किया









