रीवा (मध्य प्रदेश): आज माउंट आबू (राजस्थान) से प्रख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शक राजयोगी बी.के. सूरज भाई द्वारा विशेष ऑनलाइन समाधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर रीवा संभाग के पुलिस प्रशासन, संभागीय अधिकारीगण, शिक्षा जगत के शिक्षक–प्राध्यापक, तथा हजारों विद्यार्थियों ने सहभागिता कर जीवन की गहन शिक्षा प्राप्त की।
विशेष उपस्थिति इस अवसर पर दिल्ली से पधारे— बी.के. अनिल भाई बी.के. रवि भाई बी.के. कपिल भाई भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने सम्मेलन की शोभा और अधिक बढ़ा दी।
इसके अतिरिक्त पूरा ब्रह्मा कुमारीज़ परिवार रीवा से सक्रिय रूप से जुड़ा रहा और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राजयोग मेडिटेशन का दिव्य अनुभव
राजयोगी सूरज भाई जी ने केवल विचार ही नहीं दिए, बल्कि सभी को लाइव मेडिटेशन का अनुभव कराया। प्रतिभागियों ने महसूस किया कि सच्चा ध्यान केवल शांति का अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा का मिलन है। इस अनुभव ने यह स्पष्ट किया कि राजयोग ही वास्तविक ध्यान की प्रक्रिया है, जो मन की अशांति को मिटाकर आत्मा को शक्ति और स्थिरता प्रदान करता है।
आयोजन और सहयोग
यह सम्मेलन ब्रह्मा कुमारीज़ रीवा, पुलिस परिवार और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोगिनी बी.के. निर्मला दीदी ने आत्मीय स्वागत और मंगल संदेश के साथ किया।
अंत में उप पुलिस अधीक्षक हिमाली पाठक ने पुलिस परिवार की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाई जी के बताए कदमों को जीवन और कर्तव्य में आत्मसात किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को “सुखी रहने का कैलेंडर” भेंट किया गया तथा नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया।










