मुख पृष्ठराजस्थानमाउंट आबूआबू रोड: आपसी एकता और विश्वास से ही परिवार, समाज, राष्ट्र और...

आबू रोड: आपसी एकता और विश्वास से ही परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व में आएगी खुशहाली और शांति

वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति का पुनरुद्धार विषय के साथ वैश्विक शिखर सम्मेलन का समापन

समापन सत्र में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, जालौर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी रहे मौजूद

आबू रोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चल रहे वैश्विक शिखर सम्मेेलन का रविवार को समापन हो गया। एकता और विश्वास- आदर्श भविष्य के लिए प्रेरणा विषय पर आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश से आए विद्वानों ने एक स्वर में कहा कि परिवार हो, समाज हो, राष्ट्र हो या फिर विश्व, एकता और विश्वास के बिना शांति, खुशहाली, समृद्धि और भाईचारा नहीं हो सकता है। यदि हमें सुखद भविष्य, आदर्श भविष्य की नींव रखनी है तो आपसी एकता और विश्वास को साथ लेकर चलना होगा। हमारी भारतीय संस्कृति की नींव और आधार ही वसुधैव कुटुम्बकम् है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments