मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रबार्शी -ब्रह्माकुमारी विद्यालय की ओर से जगद्गुरु को ‘ओम शांति मीडिया’ पाक्षिक...

बार्शी -ब्रह्माकुमारी विद्यालय की ओर से जगद्गुरु को ‘ओम शांति मीडिया’ पाक्षिक एवं ‘ज्ञानामृत’ पत्रिका प्रदान की गई

बार्शी ,महाराष्ट्र: लिंगायत बोर्डिंग में तेजस्विनी एवं प्रशांत कथले परिवार की ओर से शिवदीक्षा संस्कार समारोह एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया था। इस धर्मसभा में वीरशैव-लिंगायत बंधु-भगिनी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बार्शी सेवा केंद्र के केयरटेकर भाई मोहन बुचड़े ने भी उपस्थिति दर्ज की तथा जगद्गुरु और अन्य गुरुवर्यों के आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया।

धर्मसभा की समाप्ति के पश्चात मोहनभाई ने जगद्गुरु डॉ. चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी (काशी ज्ञानपीठ) के दर्शन कर उन्हें ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा प्रकाशित पाक्षिक ‘ओम शांति मीडिया’ एवं मासिक ‘ज्ञानामृत’ श्रद्धापूर्वक अर्पण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments