नौगांव, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नगर पालिका में उपस्थित सभी सफाई कर्मचारियों के बीच में बीके मोहिनी बहन ने पहुंचकर सभी को व्यसनो का सेवन करने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया कि व्यसन का सेवन करने से हमारा पूरा परिवार समाज एवं देश पर भी बुरा असर पड़ता है। जो हमारे जीवन को पतन की ओर ले जाता है ,एक सिगरेट हमारे जीवन के 11 मिनट कम कर देती है। यदि हम चाहेंगे तो छोड़ भी सकते हैं क्योंकि कहते हैं छोड़ेंगे तो छूटेगी। सभी ने परमात्मा को साक्षी मानकर प्रतिज्ञा की हम हम पूरा-पूरा प्रयास करेंगे इन व्यसनो से दूर रहें।






