आयुर्वेद CME कॉन्फ़्रेंस में 1020 आयुर्वेद चिकित्सकों ने लिया भाग
ब्रह्माकुमारीज़ पीस पैलेस, हिसार में हुआ भव्य आयोजन
हिसार, हिरयाणा । हरियाणा प्रदेश आर्युवेदिक सम्मलेन तथा अखिल भारतीय आर्युवेदा महासम्मेलन के सौजन्य से आज ब्रह्माकुमारीज़ पीस पैलेस, बालसमंद रोड में एक भव्य CME (Continuing Medical Education) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पूरे हरियाणा प्रदेश से 1020 आयुर्वेद चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के साथ-साथ डॉ. मोनिका बांगा ने भी अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से ब्रह्माकुमारीज़ संस्था से जुड़ी हुई हैं। यहाँ प्राप्त होने वाले गहन आध्यात्मिक ज्ञान को उन्होंने अपने जीवन में अपनाया है, जिसके परिणामस्वरूप उनके व्यक्तित्व, विचारों और जीवन–दृष्टि में असाधारण सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। उन्होंने कहा कि राजयोग और आध्यात्मिक ज्ञान जीवन को संतुलित, शांति–पूर्ण और उद्देश्यपूर्ण बनाने में अद्भुत भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ हिसार की संचालिका बीके रमेश कुमारी दीदी ने प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा: “हमारा भारत निरोगी देश था, निरोगी काया थी, निरोगी विचार थे। जो भारत कभी स्वर्णिम भारत था, आज रोगी भारत बन गया है। शरीर की बीमारी से पहले मन की बीमारी आती है, और मन की कमजोरी ही शारीरिक रोगों को जन्म देती है।”
उन्होंने सभी आयुर्वेद चिकित्सकों को उनका स्वाभिमान याद दिलाते हुए कहा— “आप सभी भारत को फिर से स्वर्णिम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। समय को पहचानिए, आयुर्वेद के साथ–साथ आध्यात्मिकता को भी जीवन में अपनाइए और अपने जीवन को महान बनाइए। आप सबका यह भी सौभाग्य है कि आज आप भगवान के घर आए हैं—आपका भाग्य सदैव यूँ ही चमकता रहे।”
आयोजकों ने व्यक्त किया आभार
आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों ने बीके रमेश कुमारी दीदी और उनकी पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद किया, जिन्होंने कार्यक्रम की मेजबानी के साथ-साथ संपूर्ण आयोजन को अत्यंत अनुशासित, सुचारु और भव्य रूप से संपन्न कराया।
सभी पधारे हुए डॉक्टरों को ईश्वरीय प्रसाद (ब्रह्मा–भोजन) परोसा गया तथा सभी को ईश्वरीय सौगात भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—डॉ. राकेश शर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन,डॉ. दिनेश अग्रवाल, चेयरमैन, भारतीय चिकित्सा परिषद, हरियाणा,डॉ. दिनेश शर्मा, रजिस्ट्रार, CIM हरियाणा,डॉ. अश्विनी गौतम, अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन,वैद्य तारा चंद शर्मा, सुप्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य एवं लेखक,डॉ. धरमपाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी,डॉ. सुरेंद्र सिहाग, हेड, हरियाणा प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन (हिसार),डॉ. घनश्याम प्राचार, जिला महासचिव
डॉ. नकुल शर्मा, कोषाध्यक्ष।
विशेष योगदान
इस CME कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्र.कु. डॉ. राजेन्द्र भाई, ब्रह्माकुमारीज़ हिसार, ने समन्वय एवं आयोजन प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों ने आयुर्वेद एवं अध्यात्म के समन्वित प्रयासों से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और निरोगी भारत–स्वर्णिम भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।













