मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।बिजावर: अपने से बड़ों का सम्मान और शिक्षा कैसे प्रदान करें इस...

बिजावर: अपने से बड़ों का सम्मान और शिक्षा कैसे प्रदान करें इस विषय पर मार्गदर्शन दिया

बिजावर, मध्य प्रदेश। सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया गया जिसमें सभी बच्चों के बीच ब्रह्माकुमारी प्रीती दीदी ने बताया कि आपके दादा-दादी के पास या नाना नानी के पास या माता-पिता के पास वह चीज होगी जो आपको शक्तिशाली बनाएगी और आपको सुरक्षित करेगी कई बार हम सोचते हैं कि हमारे बुजुर्ग लोग दिन भर घर पर रहते हैं तो हम बोझ समझते हैं बोझ नहीं वह हमारे लिए मार्गदर्शन है कहानियों के माध्यम से कई सारी शिक्षाएं दी आप अपने माता-पिता से जुड़े हुए होते हैं आप उनसे अलग नहीं हो सकते क्योंकि कभी इस विषय पर ख्याल करना जितनी फ़िक्र आपके माता-पिता करते हैं इस संसार में करोड़ों मनुष्य आत्माएं हैं वह नहीं करेंगे अगर आपको फीवर भी आता है तो आपके माता-पिता रात भर जागते हैं आपका ख्याल रखते हैं उनके जैसा ख्याल और कोई नहीं रख सकता यह कहते हुए बी के प्रीती दीदी ने अपनी बड़ी को विराम दिया ।
सरस्वती विद्या मन्दिर विद्यालय के प्रिंसिपल सर ने सभी ब्रह्मा कुमार कुमारी भाई बहनों का धन्यवाद कहते हुए कहा कि जितनी शिक्षा हमको दिन भर में नहीं मिलती या सप्ताह में नहीं मिलती उतनी आज हमें चंद्र मिनटों में आधा घंटे के उद्बोधन में हमारे ब्रह्माकुमारी दीदियों और भाइयों ने आप लोगों को दिया है ऐसा उन्होंने सभी विद्यार्थियों से बोला और उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार की ओर से दीदीयो का और भाइयों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।और आगे भी आशा करूंगा कि समय-समय पर मोटिवेशन हेतु कार्यक्रम करते रहे औरविद्यालय में आते रहे जितना हो सके 10 मिनट 15 मिनट 20 मिनट का समय भी मिले तो जरूर आए और अपना मार्गदर्शन सभी विद्यार्थियों को जरूर दें।
बी के अवधेश भाई ने बताया कि हर सवाल का जवाब गूगल नहीं दे सकता जीवन में अगर कुछ सीखना है तो बुजुर्गों के पास समय निकाल कर बैठो उनके पास बैठने से ही जीवन जीने की कला और जीवन के रहस्य से और जीवन के वह शिक्षा मिलेगी जो कभी किताबों में नहीं मिल सकती क्योंकि किताबी ज्ञान पेपर में पास करता है और अनुभव और बुजुर्गों की दी हुई शिक्षा हमें जीवन में पास करती है।
प्रोग्राम में स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments