बीदर ,कर्नाटक: आज 21 दिसंबर 2025, पूरे विश्व में “विश्व ध्यान दिवस” के रूप में मनाया जा रहा हैl
21 दिसंबर उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन होता हैl
विश्व भर में आज ब्रह्माकुमारी संस्थान के हजारों शाखाओं में भी वर्ल्ड मेडिटेशन डे बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैl इस उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज बीदर, शिव शक्ति भवन की ओर से सेवा केंद्र पर “विश्व ध्यान दिवस” मनाया गया। राजयोगिनी बीके सुमंगला दीदी ने कमेंटरी द्वारा मेडिटेशन कराया l इस अवसर पर उन्होंने कहा शारिरिक एवं मानसिक सभी बीमारियों का हल केवल राजयोग ध्यान से संभव है l सदा स्वस्थ रहने के लिए उन्होंने प्रतिदिन सुबह और शाम आधा घंटा राजयोग मेडिटेशन एवं सात्विक जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया l इस दौरान बीके महेश भाई ने आसन प्राणायाम के द्वारा स्वस्थ रहने का मंत्र या।





