मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।इंदौर - प्रेम नगर: आदरणीय ओमप्रकाश भाईजी की 10वीं पुण्यतिथि तथा आदरणीया...

इंदौर – प्रेम नगर: आदरणीय ओमप्रकाश भाईजी की 10वीं पुण्यतिथि तथा आदरणीया ब्रह्माकुमारी कमला दीदी जी की 3-री पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

इंदौर – प्रेम नगर, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में आदरणीय ओमप्रकाश भाईजी की 10वीं पुण्यतिथि तथा आदरणीया ब्रह्माकुमारी कमला दीदी जी की 3-री पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन 25 दिसंबर 2025 को अनुभूति भवन, 30-B, प्रेमनगर, इंदौर में किया गया।

इस श्रद्धांजलि सभा का उद्देश्य दोनों महान आत्माओं के उत्कृष्ट जीवन तथा उनके द्वारा समाज और आध्यात्मिक सेवा में किए गए अमूल्य योगदान को याद करना और उनका आदर करना है।

कार्यक्रम में प्रेमनगर सेवाकेंद्र कि मुख्य प्रभारी आदरणीय बी.के. शशी दीदी जी, बी.के. यश्वनी दीदी एवं प्रेमनगर सेवाकेंद्र के सभी भाई बहनों ने दोनों ही तपस्वी आत्माओ को श्रद्धा सुमन अर्पित किया |

*राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश “भाईजी”*

आदरणीय राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश ‘भाईजी’ ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े एक प्रेरणादायक आत्मीय सेवा पुरुष थे। वे ब्रह्माकुमारीज  संस्था के मीडिया प्रभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंदौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक रहे। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज  सेवा को कई क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए समर्पित होकर कार्य किया। भाईजी की नेतृत्व क्षमता, दिव्य दृष्टिकोण और सेवा भावना ने संस्था के अनेक सेवा केंद्रों और कार्यक्रमों को सफल बनाया। उनके प्रयासों से “डिवाइन लाइफ गर्ल्स हॉस्टल” जैसे प्रशिक्षण और सेवा केंद्रों की स्थापना हुई, जहां से कई बहनों ने सेवा और आध्यात्मिक सेवा की दिशा में अपने कदम बढ़ाए। भाईजी ने मीडिया सेवा के क्षेत्र में भी सकारात्मक योगदान दिया और कई कार्यक्रमों के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश को आम जन तक पहुँचाया। उनके 25 दिसंबर 2015 को अव्यक्त होने के बाद से हर वर्ष श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित कर उनके त्याग, बलिदान, समर्पणता  और सेवा भाव को याद किया जाता है।

*आदरणीय ब्रह्माकुमारी कमला दीदी जी*

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था के इंदौर जोन की निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदीजी ब्रह्मा कुमारीज संस्था की एक वरिष्ठ सदस्या थीं। वे एक महान आध्यात्मिक शिक्षिका और समाज सेविका थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ब्रह्माकुमारीज संस्था के विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही,रायपुर के शांति सरोवर, शांति शिखर एवं सपूर्ण छत्तीसगढ़ में सेवा केंद्रों की स्थापना में उनके अहम योगदान रहा। कमला दीदी जी सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी जानी जाती थीं और उन्हें स्त्री शक्ति सम्मान, सेठ नेमीचंद श्रीश्रीमाल समाज सेवा अभिनंदन अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने आध्यात्मिक ज्ञान एवं योग के प्रकाश से लाखों लोगों के जीवन को प्रकाशित किया।

ऐसे हम सबके प्रेरणास्त्रोत आदरणीय भाईजी एवं दीदीजी को शत शत नमन करते है |  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments