मुख पृष्ठकेंद्र शासित प्रदेशदिल्लीदिल्ली: नववर्ष पर ब्रह्माकुमारीज़ की मीडिया जगत के वरिष्ठजनों से सौहार्दपूर्ण मुलाकातें

दिल्ली: नववर्ष पर ब्रह्माकुमारीज़ की मीडिया जगत के वरिष्ठजनों से सौहार्दपूर्ण मुलाकातें

दिल्ली। नववर्ष के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों, संपादकों, एंकरों एवं डिजिटल क्रिएटर्स से आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकातें की गईं। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की मल्टी मीडिया कोऑर्डिनेटर बीके ज्योति ने विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।

क्रमानुसार वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले डीडी न्यूज़, नई दिल्ली की आईआईएस डायरेक्टर जनरल से शिष्टाचार भेंट की गई। इसके पश्चात टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल के हेड पंकज कुमार, न्यूज़18 टीवी के इनपुट एग्जीक्यूटिव एडिटर अमिताभ सिन्हा, कैपिटल टीवी डिजिटल के एडिटर-इन-चीफ डॉ. मनीष कुमार से नववर्ष के अवसर पर मुलाकात की गई।

इसके साथ ही बीबीसी की एंकर सारिका सिंह, टीवी9 भारतवर्ष के सीनियर प्रोड्यूसर विवेक वशिष्ठ तथा मुकेश कुमार सिंह (GM – Media Research, Marketing & Digital) से भी संवाद हुआ।

इसके अतिरिक्त न्यूज़ नेशन डिजिटल की एंकर अदिति, कैपिटल टीवी की एंकर परवीन शेख, एंकर पूजा दुबे एवं एंकर, रिपोर्टर एवं डिजिटल क्रिएटर अमित प्रकाश से भी नववर्ष पर आत्मीय मुलाकात की गई।

इन मुलाकातों के दौरान बीके गुरप्रीत भाई, बीके राकेश भाटिया एवं डॉ. बीके ललिता मक्कड़ भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को राजयोग मेडिटेशन के महत्व, मानसिक शांति, सकारात्मक सोच एवं संतुलित जीवनशैली पर इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें माउंट आबू एवं मानेसर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के ओआरसी (ORC) में पधारने हेतु स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया गया।

ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से सभी मीडिया प्रतिनिधियों को परमात्मा की ओर से प्रसाद एवं ईश्वरीय सौगात (Godly Gift) भेंट की गई तथा शांति, सौहार्द और आध्यात्मिक मूल्यों से युक्त नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments