नीलोखेड़ी, हरियाणा। ब्रह्माकुमारी सेंटर पर नववर्ष के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नीलोखेड़ी की नगर पालिका अध्यक्ष बहन समिति कौर आहूजा ने शिरकत की ,करनाल सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके प्रेम बहन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति रही, घरौंडा सेवा केंद्र की की संचालिका बीके रेनू बहन उपस्थिति रही, रायपुररानी की सिंगर किरण बहन ,घरौंडा के अंकुर भाई ने इस कार्यक्रम में अपने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित भाई बहनों को भावविभोर कर दिया।
करनाल सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके प्रेम दीदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि परमपिता परमात्मा का हर कार्य सृष्टि के भले के लिए होता है जो हुआ अच्छा हुआ ,जो हो रहा है अच्छा हो रहा है, और जो होगा वह और भी अच्छा होगा।उन्होंने कहा कि महाभारत काल में श्री कृष्ण ने अर्जुन को भी यही संदेश दिया था।उन्होंने कहा कि नकारात्मक विचारों के प्रवेश से मनुष्य दुखी हो जाता है। उन्होंने कहा की ईश्वर डायरेक्टर है और मनुष्य डायरेक्टर के कहने पर एक्टिंग करता है, यह जगत एक ड्रामा है और ईश्वर की आज्ञा अनुसार प्रत्येक प्राणी अपना किरदार निभा रहा है । नववर्ष का मतलब नवीन होना है । जो बीत गया ,सो बीत गया। नव वर्ष में कुछ नया करना होगा ।उन्होंने कहा कि मनुष्य के पास सभी भौतिक सुख तो है ,लेकिन शांति का सुख नहीं है ।मनुष्य शांति की तलाश में इधर-उधर भटक रहे है। शांति का स्त्रोत केवल परमपिता परमात्मा है, जो मनुष्य के अंदर ही विद्यमान है ।
नगर पालिका अध्यक्ष बहन समिति का आहूजा ने अपने पांच दिवसीय माउंट आबू दौरे के अनुभवों को साझा किया। तथा उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव शांति और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं तथा परिवारों को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा ,वीरेंद्र वर्मा ,सतीश पुनानी, करण शर्मा, लवली कुकरेजा ,बलकार सैनी , ईश चोपड़ा ,हरविंदर मोहन शर्मा, शंकर कत्याल ,हेमंत मेहता आदि शहरवासी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा केंद्र की है सहसंचालीका बीके सुमन बहन, बीके प्रीति बीके आरती, बीके रेखा ,बीके पूनम, बीके सदेश ,भ्राता जोगिंदर,भ्राता श्याम आदि का सहयोग रहा। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।






