नागठाणे (महाराष्ट्र): सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला अध्यापक तथा मुख्याध्यापिका की 199 वीं जयंती के उपलक्ष पर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नागठाणे सेवाकेन्द्र की प्रभारी बी के डॉ. सुवर्णा तथा बी के लक्ष्मी ने रामकृष्ण विद्यामंदिर के छात्रों को मूल्यनिष्ठ समाज बनाने की हेतू मूल्य का महत्व बताकर उन्हे अपने जीवन में अपनाने की शिक्षा दी। सावित्रीबाई फुले की जीवन आध्यात्मिक और सामाजिक हेतू रहे उसके उपर भी मार्गदर्शन कराया। उपस्थित स्कूल के बच्चों को मेडिटेशन कराया। कार्यक्रम में रामकृष्ण विद्यामंदिर नागठाणे के प्रिन्सिपल एन काटे तथा सभी अध्यापक वर्ग उपस्थित रहे , बीके सुवर्णा ने माउंटआबू आने का निमंत्रण दिया।







