विदिशा,मध्य प्रदेश। मानसिक रोगियों के लिए बने अपना घर आश्रम का दूसरा वार्षिक उत्सव में सेवाओं की पत्रिका का 21 दीप जलाकर किया विमोचन।
कार्यक्रम इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री वं क्षेत्रीय सांसद भ्राता शिवराज सिंह चौहान जी, विदिशा बालाजीपुरम सेवा केंद्र से बीके सपना दीदी, विदिशा विधायक श्रीमान मुकेश टंडन जी, समाजसेवी विट्ठल दास डांगरा, राजस्थान से पधारे बीएम भारद्वाज सहित विदिशा के कई लोग मौजूद रहे। शिवराज जी ने युवा पीढ़ी में बढ़ रहे नशे की लत पर चिंता जताई कार्यक्रम के पश्चात अपना घर आश्रम में रहने वाले प्रभुद्धजनों को भोजन कराया।








