वडोदरा-अटलादरा: 5 जून को विश्व पर्यवरण दिवस की अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के गुजरात जोन की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी सरला दीदी जी की 7वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके साथ में ही वडोदरा महानगरपालिका के नव निर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर, स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष और शासक पक्ष के नेता व दंडक श्री के साथ-साथ वार्ड नंबर 11 के नवनिर्वाचित 4 कॉरपोरेटर्स का भी सम्मान कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनें भी उपस्थित रहीं। जिनमें मंगलवाड़ी सब जोन प्रभारी राजयोगिनी राज दीदी, अलकापुरी सबजोन संचालिका राजयोगिनी निरंजना दीदी,कारेलीबाग से डॉ जयंत भाई, चंद्रनगर सेवाकेंद्र इंचार्ज बीके तरलिका बहन, वासना सेवाकेंद्र इंचार्ज मीनाबहन, मांजलपुर इंचार्ज बीके धीरज बहन एवं अन्य साथी बहनें इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।इन सभी नवनियुक्त सदस्यों का सेवाकेंद्र सहसंचालिका बीके पूनम बहन ने शब्दों द्वारा स्वागत किया। इसके बाद सभी मेहमानों ने ब्रह्मकुमारी बहनों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण में जागरूकता के साथ अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया।
राज दीदी जी ने कॉरपोरेटर्स को सम्मानित करते हुए अपने आशीर्वचन में कहा कि जिस दुनिया में हम रहते हैं उसे दुनिया को स्वच्छ और रहने योग्य बनाए रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी है जब आध्यात्मिक द्वारा हमारे विचार और भावनाएं सकारात्मक हो जाती है तो हम पर्यावरण के प्रति भी ईमानदारी से अपना उत्तरदायित्व निभाते हैं इसीलिए पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पहले हमारी सोच का बेहतर होना सबसे आवश्यक है जो आध्यात्मिकता के द्वारा ही संभव है।
निरंजना दीदी जी ने सभी कॉरपोरेट्स को ईश्वरीय सौगात और प्रसाद भेंट करके सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं दी।
नवनिर्वाचित मेयर भगिनी गीताबेन मकवाना ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर मुझे अपने अंदर एक आंतरिक ऊर्जा का संचार अनुभव हुआ है इस शक्ति के साथ हम सभी मिलकर परस्पर सहयोग से अपनी सेवाएं करते रहेंगे। शुद्ध हवा हमारे जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है और इसके लिए हम सबके संगठित योगदान की जरूरत है।
डिप्टी मेयर श्री आदित्य पटेल जी ने पर्यावरण संरक्षण विषय की गंभीरता को स्पष्ट करते हुए कहा कि आज पूरी धरती का तापमान डेढ़ डिग्री तक बढ़ चुका है और पूरे विश्व में समुद्र कल की ऊंचाई 6 इंच तक बढ़ चुकी है रोज विश्व में 37 फुटबॉल ग्राउंड के क्षेत्रफल के बराबर जंगल काटे जा रहे हैं जो गंभीरता पूर्वक सोने का विषय है और हमें इन विषयों पर जागरूक होना होगा।
स्टैंडिंग कमेटी अध्यक्ष वर्षाबेन व्यास ने कहा कि सेवाकेंद्र के आध्यात्मिक वातावरण में मुझे मेरे मन में उमड़ रहे कई सवालों के जवाबों का अनुभव हुआ और मन शांत हो गया और दीदियों से विशेष आंतरिक स्नेह की अनुभूति हुई।
शासन पक्ष की नेता श्वेता बहन मांछी जी ने कहा की मेडिटेशन रूम में बैठने पर मुझे ऐसी भावनात्मक अनुभूति हुई जो आंखें अपने आप नम हो गई और लगा की मन शक्ति से भर गया। यह हमारे कार्यकाल की शुरुआत के लिए एक बहुत सकारात्मक अनुभव है जो मैं यहां से लेकर जा रही हूं।
दंडक श्री विजय भाई चौहान ने कहा कि मैं स्वयं भी नियमित रूप से योग का अभ्यास करता हूं इसलिए यहां मेडिटेशन रूम में मैंने शक्तिशाली वाइब्रेशन महसूस किए और सहज ही मेरा मन स्थिर हो गया।
इस प्रकार सभी नव निर्वाचित सदस्यों ने विशेष रूप से सेवाकेंद्र में आंतरिक शांति और शक्ति के वाइब्रेशन को महसूस किया और पर्यावरण संबंधी सेवाओं के लिए दृढ़ संकल्प किए। और साथ में आए हुए वार्ड नंबर 11 के सभी चार कॉरपोरेट्स श्री नरवीर सिंह चुडासमा, विष्णु भाई प्रजापति,अर्चना बेन पटेल और निमिषाबेन शाह और वार्ड प्रमुख भार्गव भाई रावल ने भी पर्यावरण दिवस पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की और सेवा के शुभ संकल्प किए।
सेवाकेंद्र संचालिका बीके डॉ अरुणा बहन जी ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाओं में कहा कि सभी नवनियुक्त सदस्यों का पर्यावरण दिवस पर शिव परमात्मा के सेवा स्थान पर पहुंचना एक सौभाग्य सूचक ईश्वरीय संकेत है कि यह सृष्टि परमात्मा का रचा हुआ घर है और आप सभी उसके एक कमरे रूप में हमारे नगर को स्वच्छ सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के निमित्त चुने गए हैं इसीलिए आज परमात्मा के इस सेवा स्थान से आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ यही प्रेरणाएं लेकर जाएं कि अपनी अच्छी सोच के द्वारा हम मानसिक और प्राकृतिक दोनों ही तरह के प्रदूषण को मिटाकर एक स्वच्छ और सुखमय दुनिया बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे क्योंकि हर परिवर्तन की शुरुआत एक अच्छी सोच के साथ होती है। इसीलिए आप सभी सेवाकेन्द्र पर आगे भी आते रहेंगे और सकारात्मक सोच की ईश्वरीय प्रेरणाएं और ऊर्जा प्राप्त करते रहेंगे।
Photos & Videos Link
https://drive.google.com/drive/folders/1WOyA25U6VosWeYlAF2rF6qrPfBRJfOGP?usp=sharing













