मुख पृष्ठWingsTransport and Travel Wingनवसारी : अलग लग जगह पर सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला

नवसारी : अलग लग जगह पर सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला

नवसारी गुजरात। अलग लग जगह पर सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला। इस अवसर पर सड़क सरक्षा के बारे में बताया गया कि यह जीवन अमूल्य है, धीरे सही , घर पर आपका इंतज़ार है। इसी जीवन में अपनी और परिवार की सुरक्षा का जिम्मेदार स्वयं है, इसलिए सड़क पर तेज रफ़्तार से गाड़ी न चलाने की जानकारी दी गई ।

फिशरीज कॉलेज, नवसारी में आचार्य डॉ. के.एच. वढ़ेर की उपस्थिति में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा पर प्रवचन एवं प्रतिज्ञा कराते हुए बी.के. गीताबेन।

महेंद्र ब्रदर्स डायमंड फैक्ट्री में कर्नल गुप्ता जी एवं वर्कर्स को सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा कराते हुए ब्रह्माकुमारी गीताबेन।

नानी पेथान हाई स्कूल में आचार्य श्री एवं मनीषाबेन सोलंकी की उपस्थिति में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संदेश देते हुए बी.के. प्रदीपभाई।

हॉर्टिकल्चर पॉलिटेक्निक कॉलेज में आचार्य डॉ. एम.पी. अहीर की उपस्थिति में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा कराते हुए बी.के. गीताबेन।

“सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल यात्रा” का उद्घाटन अवसर पर श्री ब्रिजेश चौहान (आरटीओ इंस्पेक्टर), श्री चैतन्य टंडेल (सब-इंस्पेक्टर, आरटीओ), श्री भरतभाई गांधी(प्रेसिडेंट, ट्रैफिक एजुकेशन ट्रस्ट) तथा बी.के. गीताबेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा कलश एवं ध्वज प्रदान कर रैलियों को विधिवत रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments