चंदला, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केन्द्र प्रभारी बीके भारती दीदी ने पिताश्री ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि पिताश्री का जीवन त्याग और तपस्या से परिपूर्ण था उनके प्रेम , सम्मान और पवित्रता से परिपूर्ण चेहरे में संसार को परमात्मा की झलक दिखाई देती थी । ब्रह्मा बाबा ने सबसे पहले कदम बढ़ाया और अपना तन, मन, धन तथा सभी संबंध परमात्मा को समर्पित कर दिए उनके इस पथ पर चलते हुए हजारों भाई बहनों ने अपने जीवन को नई दिशा दी और अनेक जन्मों से परमात्मा को पाने की अपनी इच्छा को पूरा किया उनका हर दिव्य विचार वचन और कर्म संसार को परिवर्तन की ओर ले गया ।
चंदला: 18 जनवरी पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा के 57वे अव्यक्त आरोहण के अवसर पर आयोजित विश्व शांति दिवस पर किया गया कार्यक्रम
RELATED ARTICLES




