मुख पृष्ठUncategorizedबिलासपुर: दैनिक भास्कर मेगा एक्सपो 2026 में टिकरापारा सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी...

बिलासपुर: दैनिक भास्कर मेगा एक्सपो 2026 में टिकरापारा सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जन सरोकार सम्मान से सम्मानित

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ : शहर के हृदय स्थल में आयोजित तीन दिवसीय ‘दैनिक भास्कर एंड न्यू टाउन मेगा एक्सपो 2026’ के उद्घाटन अवसर पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले विशिष्ट हस्तियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र टिकरापारा की प्रभारी मंजू दीदी को उनकी आध्यात्मिक, सामाजिक एवं निस्वार्थ सेवाओं के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सीवी रमन यूनिवर्सिटी (CVRU) के रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद तिवारी ने मंजू दीदी को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों, शांति और सकारात्मकता के प्रसार में दीदी के योगदान की सराहना की।

मंजू दीदी वर्तमान में ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र टिकरापारा की प्रभारी होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभाग की स्टेट कोऑर्डिनेटर के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे रही हैं।

सम्मानों की उपलब्धिपूर्ण यात्रा
समारोह में रेडियो जॉकी भ्राता विशाल द्वारा मंजू दीदी को पूर्व में प्राप्त प्रमुख सम्मानों का भी उल्लेख किया गया, जिनमें—

  • पतंजलि विश्वविद्यालय एवं महिला पतंजलि द्वारा ‘योग नारी शक्ति सम्मान’,
  • SECL श्रद्धा महिला मंडल द्वारा ‘नारी रत्न सम्मान’,
  • बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति ‘निजात’ एवं ‘चेतना’ अभियान हेतु ‘पब्लिक पार्टिसिपेशन अवार्ड’,
  • बीएनआई (BNI) द्वारा ‘गिवर्स गेन अवार्ड’,
  • भारत विकास परिषद द्वारा ‘सरोजनी नायडू ओजस्वी सम्मान’ शामिल हैं।

आध्यात्मिक संबोधन: ‘इनर बिल्डिंग’—एक मिसिंग डायमेंशन

सम्मान ग्रहण करने के पश्चात अपने प्रेरक संबोधन में मंजू दीदी ने कहा कि आज शहरों में भौतिक विकास और भव्य इमारतों का निर्माण तो तेज़ी से हो रहा है, लेकिन जीवन की वास्तविक आवश्यकता ‘इनर बिल्डिंग’ यानी आंतरिक सशक्तिकरण की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में बौद्धिक क्षमता (IQ)पर तो ज़ोर है, परंतु भावनात्मक शक्ति (EQ)और नैतिक मूल्यों (MQ) में लगातार कमी आ रही है। इन तीनों में संतुलन और स्थिरता बनाए रखने के लिए *आध्यात्मिक शक्ति (SQ) का होना अनिवार्य है।

दीदी ने स्पष्ट किया कि भौतिक साधन और धन सुविधाएँ तो देते हैं, लेकिन *आंतरिक शांति, संतोष और स्थायी खुशी केवल आध्यात्मिकता से ही प्राप्त होती है। उन्होंने दैनिक भास्कर संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से आध्यात्मिक एवं सकारात्मक संदेशों का प्रसार समाज को सही दिशा देता है।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में आधारशिला बिल्डर्स केअजय श्रीवास्तव, क्रडाई (CREDAI) अध्यक्ष सुशील पटेरिया, दैनिक भास्कर के यूनिट हेडआशीष गौतम, विनोद पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंजू दीदी ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों को अपनी ‘इनर बिल्डिंग’ को सशक्त बनाने हेतु माउंट आबू आने का आमंत्रण भी दिया।

एक्सपो को मिला आध्यात्मिक आयाम

जहाँ मेगा एक्सपो भौतिक निर्माण, रियल एस्टेट और सपनों के घरों पर केंद्रित था, वहीं मंजू दीदी के संदेश ने इसे जीवन के वास्तविक आधार— नैतिकता, आध्यात्मिकता और आंतरिक शक्ति —से जोड़ दिया। उनका संदेश यह रहा कि जैसे मजबूत इमारत के लिए ठोस नींव आवश्यक होती है, वैसे ही जीवन की सफलता और शांति के लिए इनर बिल्डिंग का निर्माण अनिवार्य है।

उनके इस विचारपूर्ण संदेश ने एक्सपो की संध्या को विशेष शांति, प्रेरणा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments