मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।छतरपुर : ब्रह्माकुमारी बहनों ने कूड़नताल मंदिर के दर्शन और वहां लगे...

छतरपुर : ब्रह्माकुमारी बहनों ने कूड़नताल मंदिर के दर्शन और वहां लगे मेले का भ्रमण किया

हमें हमारे धार्मिक स्थलों को संरक्षित करना एवं विश्व पटल पर उनको लाना आवश्यक है

अनदेखा भारत प्रोजेक्ट के तहत ब्रह्माकुमारी बहनों ने कूड़नताल मंदिर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को समझा

छतरपुर, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय विश्वनाथ कॉलोनी द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ के शिपिंग एवियशन विंग के प्रोजेक्ट ‘मेरा देश मेरी शान’ “अनदेखा भारत” के तहत छतरपुर जिले की सभी तहसीलों से आई हुई ब्रह्माकुमारी बहनों ने छतरपुर से 15 किलोमीटर दूर स्थित कूड़नताल मंदिर के दर्शन और वहां लगे मेले का भ्रमण किया।
इस मौके पर लवकुश नगर सेवा केंद्र प्रभारी बीके सुलेखा ने बताया कि हमारे पास ऐसे प्राचीन स्थल हैं जिन्हें हम जानते ही नहीं लेकिन हमें हमारी संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत या धार्मिक स्थलों से अवगत होना चाहिये। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और हमें अपने धार्मिक स्थलों को संरक्षित करना बहुत-बहुत आवश्यक है।
बहनों से बातचीत करते हुए वहां के पुजारी ओमप्रकाश चतुर्वेदी जी ने बताया कि यह मंदिर लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है और यहां पर माता अंजनी के साथ हनुमान जी लेटे हुए हैं यह मूर्ति प्रतिष्ठित नहीं है बल्कि प्राकृतिक है।
वहीं मंदिर परिसर में स्थित शनि देव मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद जी ने बताया कि हनुमान जी के माता अंजनी जी के साथ ऐसे दर्शन दुर्लभ हैं। ऐसे लेटे हुए हनुमान जी केवल प्रयागराज में हैं या अपने छतरपुर जिले में कूड़नताल मंदिर में है। इसके साथ ही उन्होंने सभी जगह इस मंदिर की विशेषता और इसके धार्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने एवं एक बार मंदिर के दर्शन अवश्य करने की अपील की और ब्रह्माकुमारी बहनों का उनकी सभी प्रकार की सेवाओं के लिए धन्यवाद किया।

मंदिर परिसर में ही सभी बहनों ने धार्मिक आस्था को बढ़ाने एवं प्रकृति को शुद्ध करने के लिए मेडिटेशन किया तत्पश्चात संगठित ओम ध्वनि की।

इस मौके पर घुवारा से बीके नीतू, बड़ामलहरा से बीके रूपा, बिजावर से बीके प्रीति, शाहगढ़ से बीके दीपा, चंदला से बीके भारती, हरपालपुर से बीके पूनम एवं छतरपुर सेवाकेंद्र से बीके कल्पना, बीके रेखा एवं अन्य बहनें सम्मिलित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments