मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।खजुराहो: पिता श्री ब्रह्मा बाबा की अव्यक्ति दिवस पर विशेष आयोजन

खजुराहो: पिता श्री ब्रह्मा बाबा की अव्यक्ति दिवस पर विशेष आयोजन

खजुराहो मध्य प्रदेश। 18 जनवरी 1969 को पिता श्री ब्रह्मा बाबा अव्यक्त हुए इसी संदर्भ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ,वर्ष का पहला माह जनवरी माह तपस्या मास के रूप में सभी भाई बहनों विशेष संगठित रूप में तपस्या कर रहे हैं। और 18 जनवरी जो कि बाबा का अव्यक्ति दिवस होता है इस दिन विशेष स्नेह के रूप में सभी बाबा की श्रीमद् प्रमाण अपने अंदर उन सभी गुणों को अपनाते हैं जो बाबा की हमसे आशा हैं और पिता श्री ब्रह्मा बाबा जैसा बनने का लक्ष्य लेते हैं । 18 जनवरी के दिन सभी भाई बहनों ने अपने-अपने मन के उद्गार सभा में प्रकट किये एवं बताया कि ब्रह्मा बाबा के अंदर यह यह गुण विशेषताएं थी हम सबको भी यह विशेषताएं अपने जीवन में धारण करना हैं तभी हमारा जीवन श्रेष्ठ एवं देवतुल्य बन सकेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments