बालिकाओं को अपने जीवन रूपी नांव को पार करने के लिए सरलता, नम्रता जैसे गुणों की आवश्यकता है
कन्याओं कल्याणी बन आंतरिक आसुरी शक्तियों को समाप्त करने वाली शिव शक्ति बनो
छतरपुर, मध्य प्रदेश । ब्रह्माकुमारी विश्वनाथ कॉलोनी सेवाकेंद्र द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिका दिवस मनाया गया जिसमें महोबा रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट बालिका छात्रावास अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास से बालिकाओं को ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर बुलाया गया।
ब्रह्माकुमारी बीके कल्पना बहन ने कहा कि श्रेष्ठ चरित्र ही बालिकाओं का उत्तम भविष्य है आज समाज में बढ़ती हुई कुरीतियों के कारण बालिकाओं के मन पर डर, भय आदि आदि से मन पर गहरा असर पड़ा है। अपने मनोबल को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ अध्ययन करना है। भारतीय संस्कृति में अनेक महानुभावों के जीवन चरित्र को पढ़कर अपना जीवन भी श्रेष्ठ बनाना है। आगे बताया कि अपना जीवन देवी सामान श्रेष्ठ बनाना है नम्र, सहनशील, सहज बनाना है और स्वयं की रक्षा हेतु सशक्त भी बनना है। कन्याओं को कल्याणी बन आसुरी शक्तियों पर विजय प्राप्त कर शिव शक्ति बनना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छात्रावास अधीक्षका माया बहन ने कहा कि हमारी बच्चियों को मैं अनुरोध करती हूं कि यहां जो शिक्षाएं आपको दी गई हैं वह भी अपने जीवन में धारण करें अपना जीवन श्रेष्ठ बनाएं अपना भविष्य उज्जवल बनाएं।
शिक्षिका नेहा बहन ने बोला कि यहां पर आकर एक ऊर्जा मिलती है मन को शांति मिलती है।
ब्रह्माकुमारी रेखा बहन ने मंच संचालन करते हुए संस्था का परिचय दिया फिर सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलन किया। बीके रेशू, खुशबू, मुस्कान एवं वर्षा बहन ने एक्टिविटी के माध्यम से सभी बालिकाओं को डांस एक्टिविटी कराई।
ब्रह्माकुमारी सुमन बहन ने राजयोग का अभ्यास कराया, बीके नम्रता बहन ने सभी का धन्यवाद किया एवं ईश्वरीय प्रसाद वितरण किया।








