मुख पृष्ठWingsMedical Wingखरियार रोड : जामा मस्जिद मुस्लिम जमात, खरियार रोड के प्रांगण में...

खरियार रोड : जामा मस्जिद मुस्लिम जमात, खरियार रोड के प्रांगण में जुम्मा की नमाज अदा करने के पश्चात मोबाइल वैन द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान

खरियार रोड,ओडिशा: जामा मस्जिद मुस्लिम जमात, खरियार रोड के प्रांगण में जुम्मा की नमाज अदा करने के पश्चात याकूब मेमन जी (मस्जिद अध्यक्ष) और बड़े इमाम – हाफिज शकूर शाह, छोटे इमाम – सैयद इम्तियाज अली की उपस्थिति में मोबाइल वैन द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के 2 सत्रों का सफल आयोजन दोपहर 1:45 से आरंभ किया गया जिसमें करीब 200 मुस्लिम भाइयों को विस्तृत जानकारी से नवाज़ा गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान बी के राजीव (मेडिकल विंग वक्ता) ने सभी को नशीले पदार्थों के सेवन द्वारा होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से अवगत कराते हुए स्वयं की असीम सुषुप्त शक्तियों की ओर ध्यान खिंचवाया एवं राजयोग का अभ्यास करवाते हुए इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सामूहिक प्रतिज्ञा भी करवाई। उन्होंने आगे बताया कि यदि एक सच्चा मुसलमान जिस दिन रोज़ा रखता है तो किसी भी खाद्य पदार्थ आदि का सेवन नहीं करता वैसे ही अगर एक व्यसनी सुबह उठते ही खुदा को उसकी सबसे बड़ी नेमत इस शरीर के प्रति शुक्रिया अदा करें और उसके सामने अपना शुद्ध संकल्प रखें कि आज के दिन इस जहरीले पदार्थ का मैं सेवन नहीं करूंगा अर्थात आज मेरा गुटखा व किसी भी नशीले ज़हरीले पदार्थ का रोज़ा है तो वह निश्चित ही अपने नेक बंदे की मदद में उसके मन को इतना सशक्त बना देगा कि वह उस दिन खुद को इस ज़हर से मुक्त रखने में सफल होगा। अतः यदि वह प्रतिदिन सुबह उठते हुए खुदा के सम्मुख यह संकल्प रखें तो निश्चित ही उसके कैसे भी बुरे व्यसन से सर्वशक्तिमान ईश्वर उसे मुक्ति दिला सकता है। तत्पश्चात सभी से आग्रह किया कि कोई भी मात-पिता जब अपने बच्चों को इन जहरीले तत्वों से बचाना चाहता है तो उसकी शुरुआत पहले स्वयं से करें क्योंकि बच्चे बड़ों से ही सीखते हैं। अंत में उपस्थित स्थानीय लोगों ने आवाम से खुद को इस बुराई से बचने के लिए अपील करते हुए ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सभी को अपने बच्चों को इन नशीले पदार्थों से बचाने की अभिलाषा जताई।  https://drive.google.com/drive/folders/1X7PgJruM5awhwcOQfB6QNhVJWsai4W4b?usp=sharing
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में 

खरियार रोड सेवा केंद्र (सर्टिफिकेट नंबर 2171) की राजयोगिनी बी. के. सुमति बहन सहित बी. के. अनीता बहन और पवन भाई का अथक सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments