मुख पृष्ठराज्यछत्तीसगढ़बिलासपुर: सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति सेवा सम्मान से बिलासपुर स्मृति वन राज...

बिलासपुर: सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति सेवा सम्मान से बिलासपुर स्मृति वन राज किशोर नगर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी सम्मानित

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला आयोजन समिति 2026 के तत्वावधान में आयोजित गरिमामयी समारोह में समाजसेवा एवं नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी को “सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें उनकी संस्था द्वारा किए जा रहे निरंतर सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री भ्राता अरुण साव जी , बेलतरा क्षेत्र के विधायक भ्राता सुशांत शुक्ला जी, बिलासपुर की महापौर बहन पूजा विधानी जी तथा BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग संघ के अध्यक्ष भ्राता किरण पाल चावला जी ने संयुक्त रूप से रूपा दीदी को सम्मानित किया। साथ में ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन एवं ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा बहन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अनेक शासकीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments