जबलपुर नेपियर टाउन, मध्य प्रदेश। संस्था के 90 वें स्थापना वर्ष (नवदशकोत्सव) के अवसर पर आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्य विषय – “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य: सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं” पर डॉ पुष्पा पांडे स्त्री रोग विशेषज्ञ , डॉ एस के पांडे रिटायर्ड सिविल सर्जन ,डॉ निशा साहू , राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना दीदी जी , बी के वर्षा दीदी जी , ममता शुक्ला शिक्षिका , डॉ नीता परासर , शशि चड्डा रिटायर्ड नर्स मेडिकल कॉलेज , डॉ प्रीति बगेल एवं ऋचा बहरानी उपस्थित रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।