जयपुर श्रीनिवास नगर,राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज “पीस पैलेस” सेवाकेंद्र पर 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती कार्यक्रम में भ्राता अभिमन्यु शर्मा, अध्यक्ष राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम व उमंग उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही श्री श्री 1008 महाराज सीताराम दास कदम की डूंगरी जी की शिष्यासाध्वी गुरु मां भी उपस्थित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व केक कटिंग से किया गया जिसमें अतिथियों के साथ अजमेर संभाग संचालिका ब्रह्माकुमारी शांता दीदी, पीस पैलेस प्रभारी ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन साथ में काजल बहन, मीना बहन व कविता बहन भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में शिव चरित्र को दर्शाते अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए व 12 ज्योर्तिलिंगम झांकी का भी आयोजन किया गया
• ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन ने शब्दों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं राजयोग मेडिटेशन द्वारा शांति की गहन अनुभूति कराई।
• ब्रह्माकुमारी कविता बहन ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि शिव को हमें अपनी बुराई रूपी कड़वाहट चढ़ानी है और दूध की तरह स्वयं को पवित्र व शुद्ध बनाने की आवश्यकता है।
• साध्वी गुरु मां ने कहा कि संस्था में अधिकतर सभी बहने है जो स्वयं शक्ति स्वरुपा शिव शक्तियां हैं, जो विश्व भर में ज्ञान की गंगा हम तक पहुंचा रही हैं।
• भ्राता अभिमन्यु शर्मा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज समाज को समय व परिस्थिति अनुसार शांति की बहुत जरूरत है और यह संस्था इसके लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है। शांति हमें ऐसे स्थान से जुड़ने से ही मिल सकती है।
• अंत में आदरणीय शांता दीदी जी ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया एवं शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। शांता दीदी जी के साथ सभी ने शिव शिव ध्वजारोहण किया और ध्वज के नीचे प्रतिज्ञाएं भी की और अंत में प्रभु प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के अलावा कई नए लोग भी जुड़े और इस प्रकार सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए । यह कार्यक्रम बहुत व्यवस्थित व समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का केंद्र बना।









