मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशहरदोई : शहर में निकली शोभा यात्रा व शिव जी की बारात

हरदोई : शहर में निकली शोभा यात्रा व शिव जी की बारात

हरदोई (उत्तर प्रदेश ): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्योतिनगर व सिविल लाइंस केंद्र द्वारा महाशिवरात्रि र पर एक शोभा यात्रा व शिवजी की बारात नगर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। इस यात्रा को नगर के कोतवाली इंचार्ज केएस त्यागी व जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर श्रुति गुप्ता, संचालिका बीके बहन रोशनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शिवजी की बारात का शुभारंभ किया। यह बारात कंपनी गेट से प्रारम्भ होकर चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, इंस्पेक्शन हाउस, कैनाल अटल रोड, पिहानी चुंगी होते हुए महेंद्र कॉलोनी में एक नव निर्मित नर्सिंग होम की स्वामी मधु बहन के यहां अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई। इस यात्रा में मेजर एसएन यादव, नीता बहन, सुमित्रा बहन, श्रुति बहन, नमिता बहन, अचल भाई, सतीश भाई, शांति बहन, अनामिका, चांदनी बहन शशि किरण, मोहम्मद राज व नवलकिशोर, सुनील भाई, एडवोकेट सवेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments