पुणे-पिंपले निलख,महाराष्ट्र: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विशाल नगर पिंपले निलख द्वारा नवदशकोत्सव के 90 वें त्रिमूर्ति शिवजयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 14 से 17 आयोजित कार्यक्रम अत्यंत भक्तिमय, प्रेरणादायी और समाजोपयोगी वातावरण में सम्पन्न हुआ। दिव्य रत्नों से सुसज्जित शिवलिंग परमात्मा दर्शन से संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति से आलोकित हो उठा।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थितियां नगरसेविका आरतीताई चोंधे, समाजसेवक शिरीष आप्पा साठे, समाजसेवक सचिन साठे, नगरसेविका स्नेहलताई कामठे, समाजसेवक पवन कामठे, समाजसेवक राहुल पठारे, समाजसेवक संकेत चोंधे, विशेष उपस्थिति:, सुरेखा दीदी, सुनीता दीदी, सुनील भाऊ, मान्यवरों के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राजयोग प्रदर्शनी, महिला सशक्तिकरण अभियान, व्यसनमुक्ति अभियान तथा आध्यात्मिक लेज़र शो को उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सराहा। श्रद्धा, प्रेम और समर्पण भाव से शिवलिंग दर्शन करते हुए श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद में भाव-विभोर हो गए।
समाजोपयोगी सेवाओं को विशेष प्रतिसाद प्राप्त हुआ। रक्तदान शिविर में 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवसेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 151 नागरिकों ने लाभ लिया, जबकि रक्त एवं हीमोग्लोबिन जांच का लाभ 101 लोगों ने प्राप्त किया। इन स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित हुआ।
अपने संबोधन में मान्यवरों ने ब्रह्माकुमारी संस्था के आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, “अध्यात्म और सेवा का सुंदर समन्वय स्थापित कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य ब्रह्माकुमारीज द्वारा अत्यंत प्रेरणादायी रूप में किया जा रहा है।”
कार्यक्रम की सफलता हेतु पूजा दीदी, आनंदी दीदी, राहुल पठारे, संकेत चोंधे, राजेश गायकवाड़, शोभा गायकवाड़ एवं निर्मला गायकवाड़ ने विशेष परिश्रम किए। उनकी निःस्वार्थ सेवा से यह आयोजन अत्यंत सफल और अविस्मरणीय बना।
भक्ति, सेवा और संस्कारों का यह पावन संगम उपस्थित जनसमूह के हृदय में चिरस्थायी आध्यात्मिक छाप छोड़ गया। आयोजकों ने सभी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी कार्यक्रमों में सहभागिता का आग्रह किया।








