बेतूल: ब्रह्माकुमारीज़ को रक्तदान शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोगी बनने के लिए सम्मानित किया गया
बेतूल , मध्य प्रदेश। जिला चिकित्सालयद्वारा आयोजित रक्तसेवा शौर्य सम्मान समारोह एवं रक्तदाता प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ को रक्तदान शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोगी बनने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी एवं बी के पूर्णिमा बहन ने केंद्रीय मंत्री डी डी ऊईके, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर द्वारा सम्मान स्वरूप मोमेंटो प्राप्त किया। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं सहित,रक्तदान सेवा के निरंतर प्रयासरत रक्तवीरो को भी सम्मानित किया गया।
RELATED ARTICLES



