मुख पृष्ठकेंद्र शासित प्रदेशदिल्लीदिल्ली -हरिनगर: एक मंच पर आए संत, आचार्य और धर्मगुरु — हरिनगर...

दिल्ली -हरिनगर: एक मंच पर आए संत, आचार्य और धर्मगुरु — हरिनगर में सर्वधर्म सम्मेलन का भव्य आयोजन

विश्वास और एकता पर हुआ मंथन, सर्वधर्म सम्मेलन में जुटे विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि

नई दिल्ली, हरी नगर। “विश्व बंधुत्व का आधार – विश्वास एवं एकता” विषय पर एक भव्य सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के सामूहिक राजयोग मेडिटेशन से हुई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

सर्वप्रथम बीके बहनों द्वारा अतिथियों का तिलक एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। नन्ही बच्ची सांची और कृतिका ने दिव्य गीत पर मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य भाषण महिपालपुर से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके अनसुईया ने दिया। उन्होंने अपने विचारों में कहा कि सच्चा विश्व बंधुत्व तब स्थापित होगा जब मनुष्य आत्मिक स्वरूप की पहचान कर एक परमात्मा की संतान होने का अनुभव करेगा।

पहाड़गंज से महामंडलेश्वर स्वामी हरि ओम गिरिजी ने आध्यात्मिक जागृति को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। वहीं महंत और एडवोकेट अमन गिरी हनुमान मंदिर दिल्ली के सेकेट्री अमन गिनी ने भी एकता-विश्वास और भाईचारे पर अपने विचार रखे।

सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। गुरुद्वारा बाला साहिब के हेड ग्रंथी माननीय सरदार सुखविंदर सिंह ने सेवा, समर्पण और एकता का संदेश दिया। आचार्य श्री विवेक मुनि जी, आचार्य सुशील मुन्नी मिशन, दिल्ली ने धर्मों की मूल शिक्षाओं में निहित करुणा और सद्भाव पर प्रकाश डाला।

मीडिया विंग (RERF) के राष्ट्रीय समन्वयक बीके सुशांत ने आत्मा के उत्थान से शिवत्व की प्राप्ति को ही एकता और विश्वास का मूल बताया।

सम्मेलन के मध्य सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन (कैंडल लाइटिंग) किया गया, जो विश्व शांति और एकता का प्रतीक बना।

जनकपुरी स्थित गुरुद्वारे के प्रमुख ज्ञानी जितेंदर सिंह ने भी एक ओंकार की याद से ही विश्वास और भाईचारे को बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं दिल्ली की डायरेक्टर और हरिनगर सब ज़ोन की निदेशिका राजयोगिनी डॉ. बीके शुक्ला ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जब सभी धर्म एक मंच पर आकर मानवता की बात करते हैं, तभी सच्चे अर्थों में विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत आध्यात्मिक नाटक ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। अंत में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके स्नेहा ने गाइडेड मेडिटेशन कराया, जिससे सभी को शांति और शक्ति का अनुभव हुआ।

कार्यक्रम का सफल संचालन स्टेज कोऑर्डिनेटर बीके राजश्री (पूर्वी पटेल नगर) द्वारा किया गया।

यह सम्मेलन विभिन्न धर्मों के बीच विश्वास, संवाद और एकता व प्रेम को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments