वडगांव ,महाराष्ट्र : आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन में ब्रह्माकुमारीज की सक्रिय एवं प्रेरणादायी सहभागिता रही। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Chaitanya Vadekar Maharaj की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी मीना बहन ने आत्मा की सच्ची पहचान, सकारात्मक कर्म तथा राजयोग ध्यान के महत्व पर ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक चिंतन से ही जीवन में शांति, सुख और संतुलन प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर आध्यात्मिक ज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विश्व नाटक चक्र, कर्म सिद्धांत एवं परमात्मा परिचय को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया। प्रदर्शनी में आए आगंतुकों ने गहरी रुचि दिखाई और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ उठाया।
लगभग 1200 लोगों ने इस भव्य सम्मेलन में सहभागिता कर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया।






