मुख पृष्ठराज्यपश्चिम बंगालकोलकाता: राजयोगिनी ब्र.कु. कानन दीदी बापदादा की गोद में समा गयी

कोलकाता: राजयोगिनी ब्र.कु. कानन दीदी बापदादा की गोद में समा गयी

कोलकाता,पश्चिम बंगाल। हम सभी की अति स्नेही, यज्ञ के अनन्य रत्न, ईश्वरीय सेवाओं में समर्पित, सरल स्वभाव एवं मधुर वाणी की धनी ईस्टर्न ज़ोन मुख्यालय की सेंटर इंचार्ज आदरणीया राजयोगिनी ब्र.कु. कानन दीदी जी (71 वर्ष) ने 9 मार्च 2026 को प्रातः 7:30 बजे बेले व्यू हॉस्पिटल, कोलकाता में अपने भौतिक शरीर का त्याग कर प्यारे बापदादा की गोद ले ली। पिछले कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था तथा पिछले तीन दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

आदरणीया दीदी जी पिछले 50 वर्षों से ईश्वरीय सेवा में पूर्ण समर्पण भाव से निरंतर सेवाएं दे रही थीं। उनकी सरलता, स्नेह और सेवा भावना अनेक आत्माओं के लिए प्रेरणास्रोत रही है। सम्पूर्ण ईश्वरीय परिवार की ओर से ऐसी तपस्वी, त्यागी और श्रेष्ठ आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments