अंबाला कैंट, हरियाणा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदानी भवन, 3704/1-बी, पन्ना कॉटेज, एसडी विद्या स्कूल के सामने, अंबाला कैंट के भवन निर्माण का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।
अंबाला सब जोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी की अध्यक्षता में किया गया। पन्ना कॉटेज सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रानी दीदी व सह संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी के निमत्रंण पर साहा, शाहाबाद, बराड़ा, मौलाना, सढौरा, शहजादपुर, अंबाला शहर, यमुनानगर, करनाल व नारायणगढ़ स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्रों से राजयोग शिक्षिकाएं इस अवसर पर पधारे, जिनके शुभ आगमन पर सेवाकेंद्र संचालिका रानी दीदी ने सभी का भव्य स्वागत किया।
ब्रह्माकुमारीज़ पंजाब जोन के डायरेक्टर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी जी फरीदकोट से व राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उत्तरा दीदी जी चंडीगढ़ जी की विशेष वरदानी उपस्थिति रही। इसके अलावा कार्यक्रम में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी कविता दीदी भी चंडीगढ़ से पधारे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पठानकोट से पधारे सुप्रसिद्ध गायक बीके ओमप्रकाश भाई जी रहे। सभी मुख्य अतिथियों का चुन्नी, बैच, तिलक व गुलदस्ते के साथ स्वागत किया गया। विधिपूर्वक शिलान्यास किया गया, जिसमें गोल्डन कलर की ईंटों को अलग-अलग सद्गुणों के नाम देकर राजयोगिनी वरिष्ठ दीदियों व शहर के गणमान्य व्यक्तियों के हस्त कमल द्वारा नींव रखी गई। परमपिता परमात्मा शिव का ध्वजारोहण किया गया।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी जी फरीदकोट जी ने कामना की यह भवन जल्दी बनकर तैयार होगा और भविष्य में इस स्थान से अनेक लोगों को बाबा का दिव्य संदेश प्राप्त होगा। दीदी ने कहा यह भगवान के घर का कार्य हैं, जो भगवान का घर बनाने के कार्य में सहयोग करता हैं, भगवान भी उसका रिटर्न उसे झोली भरकर ज़रूर देता हैं।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उत्तरा दीदी जी चंडीगढ़ जी ने कामना की यह कार्य निर्विघन संपन्न होयेंगा, या कहो की संपन्न हुआ पढ़ा हैं।
अंबाला सब्जोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी, शाहाबाद सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी निति दीदी, चंडीगढ़ से पधारे राजयोगिनी कविता दीदी व करनाल से पधारे राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी ने भी अपनी शुभ कामना देते हुए कहां कि यह भवन निर्माण का कार्य सुव्यस्तिथ दंग से संपन्न होए।
कार्येक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी अनुभवानंद गिरि जी, वेदांताचार्य जी की पावन उपस्थिति रही। स्वामी जी ने कहा हमें इस स्थान पर आकर बहुत शांति की अनुभूति होती है और मैं जब आज यहां आया तो मुझे ऐसा लगा जैसे भवन निर्माण का कार्य संपन्न हो गया है मुझे महसूस ही नहीं हुआ कि अभी यहां भवन का निर्माण प्रारंभ होना हैं।
कार्येक्रम में कुमारी सना व कुमारी भूमि ने बहुत सुंदर नृत्य कला की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया। ब्रह्माकुमार सुनील भाई ने अपने गीतों के द्वारा समा बांधा। इस अवसर पर शहर की जानी मानी हस्तियाँ मौज़ूद रही, जिनमें सीताराम जैन पटियाला से , सुरेंद्र बंसल, अनुभव अग्रवाल अंबाला शहर से, जय गोपाल बंसल, पवन गुप्ता, सुरेंद्र बंसल जी, अंबाला ज़िला के सरसंगचालक श्रीमान प्रदीप खेड़ा, सतपाल भोला, विनीत जैन, संजना सैनी, कपिल विज, मोनिका विज, डॉक्टर दत्ता व उनकी धर्मपत्नी, सारिका मल्होत्रा, रितु मल्होत्रा, बहन चित्रा सरवारा, कंचन हीरा, पूजा पुरी, मोनिका नरूला, त्रिलोकीनाथ सूद जी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। त्रिलोकीनाथ सूद (गोंडल) जी को भी सम्मानित किया गया व उनका 100 वा जन्मदिन मनाया गया। मंच संचालन चंडीगढ़ से पधारे राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने किया।













