मुख पृष्ठकेंद्र शासित प्रदेशदिल्लीनई दिल्ली - पंजाबी बाग: 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम...

नई दिल्ली – पंजाबी बाग: 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजन

नई दिल्ली – पंजाबी बाग: 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के पंजाबी बाग क्षेत्र में स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सहज राजयोग शिक्षण केंद्र पर केंद्र निदेशिका बी.के. कोकिला दीदी, बी.के सुभाषषिनी दीदी एवं समस्त भाई बहनों ने बड़ी धूमधाम से किया।
बी के कोकिला दीदी ने मुख्य अतिथि बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पंजाबी बाग की चीफ़ मैनेजर बहन दिव्या भाटिया जी का स्वागत किया एवं अन्य भाई बहनों ने बैच एवं पटका पहनाकर स्वागत किया तथा सभी को इस अवसर पर नारी शक्ति की विशेषताएं बताते हुए संक्षिप्त में ब्रह्माकुमारीज संस्था के विषय में बताया कि संस्था का किस प्रकार मातृशक्ति में ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त होने के बाद पूरे विश्व-परिवरतनार्थ विस्तार किया।
इस अवसर पर बहन दिव्या भाटिया जी ने सभी को संबोधन के साथ कविता के माध्यम से नारी शक्ति को प्रेरित किया एवं अपनी शुभकामनाएं दी।
केंद्र के बहन भाइयों ने इस अवसर पर नारी शक्ति पर गीत एवं कविता के माध्यम से सभी को शुभकामनाएं दी।
अंत में मुख्य अतिथि को सौगात भेट स्वरूप दी और प्रसाद वितरित कर सभी का धन्यवाद किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments