दिल्ली -हरिनगर : ब्रह्मा कुमारीज केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “स्वर्णिम भारत की नींव – सशक्त महिला” विषय पर प्रेरणादायक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आईं प्रतिष्ठित महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारीज़ के परिचय वीडियो और सामूहिक राजयोग मेडिटेशन से हुई, जिससे वातावरण में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। इसके बाद बीके सिस्टर्स द्वारा पौधा व तिलक के साथ सभी सम्मानिय महिला अतिथियों का स्वागत किया गया। कुमारी अकार्ति द्वारा दिव्य गीत पर स्वागत नृत्य पर सुंदर प्रस्तुति दी।
हरिनगर की वरिष्ठ बीके टीचर स्नेहा ने ब्रह्माकुमारी महिला प्रभाग का परिचयग दिया और आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाएँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन कैसे ला सकती हैं इस पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जल मार्ग मंत्रालय की डायरेक्टर श्रीमती सीमा सूरी, हरिनगर नगर निगम दिल्ली की काउंसलर श्रीमती रामिंदर कौर, डीडी न्यूज़ हिन्दी की एडिटर श्रीमती संगीता, सुप्रीम कोर्ट की वकील श्रीमती मधु तलवार और समाजसेवी श्रीमती सोनिया सहानी ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए।
इस अवसर पर सिस्टर जूली ने नारी शक्ति की थीम पर एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी…वहीं और श्रीमती संजना ने महिलाओं पर एक खास कविता पाठ कर नारी शक्ति की महिमा की।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोग टीचर द्वारका सेक्टर 7 की बीके नीलम ने अपने संबोधन में कहा कि जब महिला अपने आत्मिक स्वरूप को पहचानती है, तब वह परिवार और समाज में शांति, प्रेम और संस्कारों की आधारशिला बन जाती है।
कार्यक्रम के दौरान सभी मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन समारोह में मौजूद सभी महिलाओं को आत्म ज्योत को जाग्रत करने और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।
अंत में हरिनगर सबज़ोन की डायरेक्टर राजयोगिनी डॉ. बीके शुक्ला ने सभी को आशीर्वचन देते हुए अपने अंदर की नारी शक्ति को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से जगाने की प्रेरणा दी आपने कहा कि आध्यात्मिक मूल्यों से ही सशक्त महिला ही स्वर्णिम भारत की नींव रख सकती है।
कार्यक्रम के समापन में हरिनगर की राजयोगा टीचर बीके ज्योति ने सभी को राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति शांतिपूर्ण गाइडेड मेडिटेशन के साथ कराई जिससे सभा में मौजूद सभी नारी शक्तियां आत्मिक शांति और शक्ति से भर गई।







