इंदौर-गंगोत्री विहार,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गंगोत्री विहार स्थित ज्ञानदीप भवन सेवा केंद्र में राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी जी के स्मृति दिवस को “दिव्यता दिवस” के रूप में श्रद्धा, योग-साधना और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों व शहर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दादी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।





